• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैलीग्राफी से दिया अमन का पैगाम, शोध संस्थान की हालत पर चिंता

Message of peace given through calligraphy, concern over the condition of research institute - Tonk News in Hindi

टोंक। मस्जिद अहमद शाह गुलजार बाग के पास रविवार को तीन दिवसीय कैलीग्राफी और फाइन आर्ट वर्कशॉप शुरू हुई। आयोजन मरकज-तालीमुल-ख़ुतूत और अंजुमन खत्ताताने हिंद की ओर से किया गया। शुभारंभ एएसपी बृजेंद्र सिंह भाटी ने किया। अध्यक्षता पीपलू कॉलेज के प्राचार्य सोलत अली खान ने की। मुख्य अतिथि कर्नाटक से आए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कैलीग्राफिस्ट शेख अहसनुद्दीन रहे। उन्होंने कहा कि कैलीग्राफी एक ऐसी कला है, जिसका मुकाबला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी नहीं कर सका है। एआई के पास इस फन की ठोस जानकारी नहीं है। उन्होंने टोंक आने पर फख्र जताया। वर्कशॉप में देशभर के नामी कैलीग्राफिस्ट शामिल हुए। कलाकारों ने अपनी कला के जरिए अमन और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर मुफ्ती इस्लाहुद्दीन खिजर, मुफ्ती आदिल नदवी, रियाज राना, खुर्शीद आलम, खुर्शीद अनवर ने मरकज-तालीमुल-ख़ुतूत के प्रयासों की सराहना की। साथ ही विश्व विख्यात अरबी फारसी शोध संस्थान की बदहाली पर चिंता जताई गई। शहर काजी ताहिरुल इस्लाम, मुरली अरोड़ा, केसर मियां, मोहम्मद हुसैन कायमखानी, डॉ. अमजद सैफी, सैयद बदर अहमद, आबिद शाह, तारिक राना भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कई छात्रों ने बताया कि वर्कशॉप में उन आयतों और इबारतों को लिखा गया, जो अमन और भाईचारे का पैगाम देती हैं। वर्कशॉप 22 जुलाई तक चलेगी। इसमें कैलीग्राफी को फाइन आर्ट से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। इस दौरान कैलीग्राफी के कई नायाब नमूने प्रदर्शित किए गए।
टोंक के कलाकार इस कला को कई भाषाओं से जोड़कर नए प्रयोग कर रहे हैं। एक शब्द को 50 अलग-अलग तरीकों से लिखा जा सकता है। यहां उर्दू और अरबी कैलीग्राफी की नियमित कक्षाएं चल रही हैं। मरकज-तालीमुल-ख़ुतूत इस क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहा है। यहां के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।
टोंक के कलाकारों ने देश-दुनिया में नाम रोशन किया है। साल 2000 में ईरान में हुए इंटरनेशनल कैलीग्राफी एग्जीबिशन में खुर्शीद आलम ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान पाया था। न्यूयॉर्क की इस्लामिक आर्ट सोसायटी की ओर से 2022 में हुई अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में मुतीउल्लाह वासिफी ने 19 देशों के 300 प्रतिभागियों में दूसरा स्थान पाया। 2023 में उनके बेटे हारिस वासिफी ने 35 देशों के 500 कलाकारों को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और 2024 में पहला स्थान पाया।
औरंगाबाद में हुए सेकंड ऑल इंडिया कुरानिक कैलीग्राफी कॉम्पिटिशन में टोंक की छात्रा शाहजहां ने पहला और उनके उस्ताद जफर रजा खान ने दूसरा स्थान पाया। मुरली अरोड़ा, हाफिज गुलाम अहमद और मौलाना जमील जैसे कलाकार भी उच्च स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़े आकार की कुरआन में भी टोंक की कैलीग्राफी कला की उत्कृष्टता नजर आती है।
कैलीग्राफी एक अक्षर कला है। इसमें ब्रश, क्रोकिल, फाउंटेन पेन, निब और बांस की कलम से सुंदर अक्षर बनाए जाते हैं। कलाकार रंगों से भरी दवात का उपयोग करता है। यह कला अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करती है। पहले उर्दू अकादमी द्वारा यह कला सिखाई जाती थी। अब टोंक राज्य में उर्दू और अरबी कैलीग्राफी का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां आज भी इसकी कक्षाएं संचालित हो रही हैं। कैलीग्राफी के बारे में प्राचीन रहस्यों का जिला टोंक पुस्तक में भी काफी कुछ लिखा गया है।
कैलीग्राफी रोजगार का भी अच्छा साधन बन रही है। पुराने जर्जर ग्रंथों को दुरुस्त करने में इसका उपयोग होता है। खाड़ी देशों सहित कई देशों में इस कला पर आधारित आर्ट फ्रेम की मांग है। अब यह मॉर्डन आर्ट के साथ बनाई जा रही है। लोग इसे अपने घरों में सजावट के लिए पसंद कर रहे हैं। इसके माहिर कलाकार इससे रोजगार भी हासिल कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Message of peace given through calligraphy, concern over the condition of research institute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: message, peace, calligraphy, concern, condition, research institute, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved