• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम 25 जुलाई को मालपुरा दौरे पर, रोटरी क्लब सिटी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Malpura. Kekri MLA Shatrughan Gautam on Malpura tour on July 25, will attend the oath taking ceremony of Rotary Club City - Tonk News in Hindi

मालपुरा। केकड़ी क्षेत्र के विधायक और भाजपा नेता शत्रुघ्न गौतम शुक्रवार, 25 जुलाई को मालपुरा पधारेंगे। वे यहां रोटरी क्लब सिटी की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। रोटरी क्लब सिटी के नव-निर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि समारोह के दौरान विधायक शत्रुघ्न गौतम क्लब के नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। गौरतलब है कि विधायक शत्रुघ्न गौतम अपने सरल, सौम्य और सहज स्वभाव के लिए मालपुरा में खासे चर्चित हैं। यही वजह है कि वे यहां होने वाले सामाजिक और संस्थागत आयोजनों में लगातार आमंत्रित किए जा रहे हैं।
स्थानीय जनों का कहना है कि विधायक शत्रुघ्न गौतम की विनम्रता और जनसंपर्क में सक्रियता ने मालपुरा की राजनीति में एक नई हलचल पैदा कर दी है। वे न केवल कार्यक्रमों में भागीदारी निभा रहे हैं, बल्कि आमजन के बीच भी सहजता से संवाद स्थापित करते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गौतम की यह कार्यशैली उन्हें परंपरागत राजनीति से अलग पहचान दे रही है, और मालपुरा जैसे क्षेत्रों में उनकी बढ़ती सक्रियता भविष्य में नई संभावनाओं के संकेत दे रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Malpura. Kekri MLA Shatrughan Gautam on Malpura tour on July 25, will attend the oath taking ceremony of Rotary Club City
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: malpura, kekri, mla, shatrughan gautam, malpura, tour, rotary club, city, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved