• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीपलू पुलिस व डीएसटी की बड़ी कार्रवाई : 2.049 किलो हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Major Action by Peeplu Police and DST: 2.049 kg Heroin Seized, Two Accused Arrested - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले के पीपलू उपखंड में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीपलू पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 किलो 49 ग्राम हेरोइन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव तथा वृत्ताधिकारी रामअवतार के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश जाट एवं थानाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार 9 जून को ग्राम अनवरनगर उर्फ भूरावाली के पास ग्रेवल रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो कैंपर (आरजे 26 जीए 7055) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 2 किलो 49 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया तथा दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनुमान प्रसाद शर्मा (37) निवासी हरिपुरा, थाना पीपलू एवं हाल निवासी लाम्बाकलां, थाना महेंदवास तथा अमन कुमार शर्मा (20) निवासी हरिपुरा, थाना पीपलू के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीपलू थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इस पूरे मामले में पीपलू डिप्टी रामावतार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Major Action by Peeplu Police and DST: 2.049 kg Heroin Seized, Two Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: major action, peeplu police, dst, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved