• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकसभा अध्यक्ष बिडला का टोंक में किया भव्य स्वागत

Lok Sabha Speaker Om Birla Received a Grand Welcome in Tonk - Tonk News in Hindi

टोंक। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का शनिवार को टोंक आगमन के दौरान दर्जनों स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। बैण्ड-बाजे, आतिशबाजी एवं तोरण द्वारों के बीच दर्जनो पर भव्य स्वागत के कार्यक्रम में सिविल लाइन्स आशीष हॉस्पिटल पर डॉ. आशीष एवं उनके सम्पूर्ण परिवार, प्रमुख भाजपा नेता श्याम लाल जैन ने लोकसभा अध्यक्ष को बाबा श्याम की स्मृति चिह्न, फूल-मालाएं भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान रोटरी क्लब के रोहित कुमावत, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी संघ के बिरधीचन्द गुर्जर, शिक्षक संघ नेता हीरालाल चौधरी के अलावा कीर-कहार, कश्चप, मेहरा समाज विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनन्द कहार, प्रदेश महामंत्री डॉ. नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, अध्यक्ष सायरलाल कीर सहित कीर समाज ने बिरला के टोंक पधारने पर ओम बिरला को भगवान राम व केवट की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सफल मंच संचालन करते राष्ट्रीय कवि प्रदीप पंवार ने पूरे स्वागत समारोह में शमां बांधे रखी। इससें पूर्व अग्रवाल प्लाजा परिसर में प्रमुख गौ सेवक व मोदी फेन्स क्लब के भगवानदास भण्डारी के निवास पर डिपो के समीप जयपुर आई हॉस्पिटल में डा राजेश मालपानी के निवास पर भव्य स्वागत किया। जिला प्रमुख निवास पर स्वागत
पटेल सर्किल स्थित जिला प्रमुख सरोज बंसल के सरकारी आवास पर भाजपा नेता व जयपुर जिला भाजपा प्रभारी नरेश बंसल सहित फुलेता परिवार एवं अनेक सामाजिक-राजनैतिक लोगो ने भव्य स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lok Sabha Speaker Om Birla Received a Grand Welcome in Tonk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, lok sabha speaker om birla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved