• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लालसोट समाचार : बगड़ी टोल के पास एनीकट में मिला 73 वर्षीय वृद्ध का शव,3-4 दिन पुराना बताया आशव, मृतक की हुई शिनाख्त

Lalsot News: Body of a 73-year-old man found in an anicut near Bagdi toll - Tonk News in Hindi

लालसोट। मंडावरी थाना क्षेत्र में सवाई माधोपुर रोड पर बगड़ी टोल के पास एनीकट के नजदीक शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का 3-4 दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सवाई माधोपुर जिले के बोली थाना क्षेत्र के पीपल्दा गांव निवासी भंवरी लाल मीणा (73) पुत्र बद्री चंद मीणा के रूप में की। मंडावरी थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बगड़ी टोल के ठेकेदार मुकेश मीणा ने एनीकट के पास शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर हाईवे पर एक स्कूटी भी खड़ी मिली। पुलिस जाब्ते ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभ में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, जिस पर एफएसएल और एमओबी टीम को सूचना दी गई। बाद में मृतक की पहचान सवाई माधोपुर जिले के बोली थाना क्षेत्र के पीपल्दा गांव निवासी भंवरी लाल मीणा (73) पुत्र बद्री चंद मीणा के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
*पीएमश्री अशोक शर्मा स्कूल में स्काउट-गाइड की नई यूनिट्स में प्रवेश शुरू*
*राज्यपाल और राष्ट्रपति अवार्ड की तैयारी का मिलेगा अवसर,*
लालसोट। पीएमश्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की नई यूनिट्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत विद्यार्थियों को स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर गतिविधियों से जोड़कर व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रत्तीराम मीणा ने बताया कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भागीदारी का अवसर देने तथा प्रतिष्ठित राज्यपाल और राष्ट्रपति अवार्ड के लिए तैयार करने के उद्देश्य से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। विद्यालय में स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर यूनिट्स संचालित की जा रही हैं। इच्छुक विद्यार्थी संबंधित यूनिट लीडर के माध्यम से प्रवेश ले सकते हैं। विद्यालय में विशेष रूप से गाइड की नई यूनिट भी शुरू की गई है।
इस अवसर पर स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग की गतिविधियां अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
स्काउट-गाइड गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
*पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल सैनी प्रथम, वंदना मीना द्वितीय*
*राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय में स्वीप गतिविधि के तहत विद्यार्थियों ने दिया मतदान जागरूकता का संदेश*
लालसोट। राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वीप कैलेंडर के तहत मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से मतदान का महत्व, मताधिकार, निष्पक्ष मतदान और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश दिया। प्रतियोगिता में कोमल सैनी ने प्रथम तथा वंदना मीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी दौसा के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम का संचालन इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) की कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रभारी डॉ. प्रिया भारती शर्मा ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष पहाड़िया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों की सराहना की। प्रोफेसर भरत लाल मीना ने भी विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और नाम दर्ज नहीं होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण करवाएं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में निर्वाचन संबंधी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
*गोला फेंक में आर्यन स्वामी और तश्तरी फेंक में विजय बैरवा रहे प्रथम*
*राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन क्रिकेट मुकाबले भी हुए*
लालसोट। राजेश पायलट राजकीय महाविद्यालय में खेल गतिविधियों के दूसरे दिन गोला फेंक, तश्तरी फेंक एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष पहाड़िया ने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रभारी लोकेश कुमार मीणा ने बताया कि गोला फेंक प्रतियोगिता में आर्यन स्वामी ने प्रथम, मनराज सैनी ने द्वितीय तथा हितांशु मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में विजय बैरवा प्रथम, आर्यन स्वामी द्वितीय तथा मनराज सैनी तृतीय स्थान पर रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग राउंड में आरपीजीसी विक्ट्री और आरपीजीसी हंट टीमों ने जीत दर्ज की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
*कन्या कॉलेज में पीजी भूगोल प्रथम सेमेस्टर के आवेदन 12 अक्टूबर तक*
*संशोधित प्रवेश कार्यक्रम जारी, 22 अक्टूबर को पहली सूची और 23 अक्टूबर से कक्षाएं शुरू होंगी*
लालसोट। राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, लालसोट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पूर्वार्द्ध/प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। भूगोल विषय में एमए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की इच्छुक पात्र छात्राएं अब 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मीणा ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। पीजी नोडल प्रभारी राम खिलाड़ी मीणा ने बताया कि आयुक्तालय की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
यह रहेगा प्रवेश कार्यक्रम
12 अक्टूबर: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि।
13 अक्टूबर: आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन।
14 अक्टूबर: अंतिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन।
21 अक्टूबर: मूल प्रमाण-पत्रों की जांच एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि।
22 अक्टूबर: प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन।
23 अक्टूबर: नियमित शिक्षण कार्य प्रारंभ।
प्राचार्य एवं नोडल प्रभारी ने पात्र छात्राओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
*लाइव डेमो से समझाए नशे के दुष्परिणाम, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प*

लालसोट। शिवसिंहपुरा स्थित श्री राधा कृष्ण विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को नशामुक्ति जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें टोंक से आए लियाकत अली ने विद्यार्थियों को गुटखा, पान मसाला, सिगरेट और शराब के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने लाइव डेमो और चित्रों के माध्यम से नशे के शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को समझाया।
लियाकत अली ने बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने रासायनिक पदार्थों के प्रयोग से प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों को नशे के खतरों के प्रति जागरूक किया। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प
कार्यशाला में विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी से समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हजारी लाल मीणा सहित दिनेश मीणा, रमेश बूड़ला, विष्णु जांगिड़, विनोद बैरवा, रामजीलाल वैष्णव, मीठालाल सैनी, सीपी सर, मुस्कान बैरवा, अनिशा बैरवा, कुसुंबिका महावर और हिमांशी महावर सहित शिक्षक एवं अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lalsot News: Body of a 73-year-old man found in an anicut near Bagdi toll
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalsot news, 73-year-old man, found, anicut near bagdi toll, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved