• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

न्यायाधीश का टोंक विमंदित गृह पर छापा : शयनकक्षों में मिली भारी गंदगी और दुर्गंध, पूर्व की हिदायत भी रही बेअसर

Judge Raid on Tonk Mentally Retarded Home: Bedrooms Found Extremely Dirty and Foul Odor - Tonk News in Hindi

टोंक। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला व सेशन न्यायाधीश दिनेश कुमार जलुथरिया ने शुक्रवार को टोंक स्थित 'जगदीश सेवा संस्थान' (विमंदित गृह) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थान में साफ-सफाई और बच्चों के रहन-सहन को लेकर चौंकाने वाली अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर न्यायाधीश ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। शयनकक्षों में तीव्र दुर्गंध और अस्वच्छता न्यायाधीश जलुथरिया ने जब बालकों के शयनकक्षों की जांच की, तो वहां वातावरण में अत्यंत तीव्र दुर्गंध पाई गई। बालकों के बिस्तरों, चद्दरों और रजाई-गद्दों की स्थिति बेहद दयनीय थी।
पुरानी लापरवाही: न्यायाधीश ने बताया कि ऐसी ही अस्वच्छता 22 नवंबर 2024 के निरीक्षण में भी मिली थी। उस समय हिदायत देने के बावजूद प्रबंधन ने स्वच्छता में कोई सुधार नहीं किया।
स्टाफ का तर्क: मौके पर मौजूद स्टाफ ने सफाई में कमी का कारण सफाईकर्मी का नियमित न आना बताया।
कलेक्टर और समाज कल्याण विभाग को लिखा जाएगा पत्र
संस्थान की लगातार मिल रही लापरवाही को देखते हुए न्यायाधीश ने मामले को गंभीरता से लिया है। इस अव्यवस्था के संबंध में जिला कलेक्टर और समाज कल्याण विभाग को सख्त कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किए जाएंगे।
उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की जांच
निरीक्षण के दौरान संस्थान में कुल 26 बालकों का रजिस्ट्रेशन मिला, जिनमें से 18 बालक उपस्थित पाए गए। न्यायाधीश ने रसोई-घर, भोजन की गुणवत्ता, बच्चों की शिक्षा, मनोवैज्ञानिक परामर्श और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के रिकॉर्ड भी खंगाले।
केयरटेकर को सख्त निर्देश
न्यायाधीश ने केयरटेकर शिवराज को निर्देशित किया कि बालकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने रजाई-गद्दों को नियमित धूप में रखने, पोषक आहार सुनिश्चित करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के कड़े निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Judge Raid on Tonk Mentally Retarded Home: Bedrooms Found Extremely Dirty and Foul Odor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: judge raid, tonk mentally, retarded, home, bedrooms, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved