• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संवाद के स्थान पर सरकार कर रही है युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास : पायलट

Instead of dialogue, the government is trying to suppress the voice of the youth: Pilot - Tonk News in Hindi

पायलट ने की टोंक में विकास कार्यों की समीक्षा, लम्बित कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

टोंक। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज शनिवार को टोंक सर्किट हाउस में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति तथा आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। पायलट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पानी की आपूर्ति का अंतराल कम किया जाए और अधिक से अधिक लोगों तक नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विद्युत आपूर्ति को भी सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही शहर में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए टैंकरों के माध्यम से अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित करने, सड़कों के पैचवर्क, अधूरे निर्माण कार्यों तथा लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गहलोद पुल सहित पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का औपचारिक उद्घाटन जल्द किया जाये ताकि आमजन इनके उपयोग से लाभान्वित हो सके।
बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए श्री सचिन पायलट ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने संवाद और समाधान का रास्ता अपनाने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई का मार्ग चुना है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में उनकी सेहत को लेकर चिंतित थी तो सबसे पहले उनकी मांगों पर बातचीत कर समाधान निकालना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर देशभर के युवाओं में व्यापक आक्रोश है और सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय आंदोलनों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार छात्रों और युवाओं की आवाज उठाती रही है तथा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर सरकार से जवाब मांग रही है।
राजस्थान में पंचायत, निकाय एवं छात्रसंघ चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार लगातार बहाने बनाकर चुनाव टालने का प्रयास कर रही है। उच्च न्यायालय की फटकार के बावजूद सरकार चुनाव कराने से बच रही है, क्योंकि उसे जनता के जनादेश का भय है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Instead of dialogue, the government is trying to suppress the voice of the youth: Pilot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: instead of dialogue, government, trying, suppress, voice, youth, pilot, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved