• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक में दिनदहाड़े भीड़ ने जलाई केबिन, परिवार पर किया हमला, पुलिसकर्मियों ने बचाई जान, 5 आरोपी डिटेन, जाप्ता तैनात

In Tonk, a mob burned a cabin in broad daylight, attacked a family; police officers saved their lives. Five accused detained, a contingent deployed. - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले के हमीरिया गांव में दोपहर को तालाब में छांट भरने गए करीब 150 लोगों ने एक परिवार के घर पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने अपने घर के दरवाजे की अंदर से कुंडी लगाकर जान बचाई और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पीपलू थाना क्षेत्र की बनवाड़ा पुलिस चौकी से चार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के 4 सदस्यों की जान बचाईं। पुलिसकर्मियों ने हमलावरों में शामिल लोगों से समझाइश की, लेकिन सहमति नहीं बन पाई। उधर इस मामले को लेकर समाने आया है कि लोगों की भीड़ में पीड़ित मकान को अतिक्रमण मानकर इस पर हमला किया है।
हमलावरों ने मकान के आगे रखी किराना सामान से भरी केबिन में आग लगा दी। इससे केबिन जल गई और उसमें रखे करीब 30 हजार रुपए समेत अन्य सामान और दो लाख रुपए की उधार के हिसाब की डायरी जल गई।
पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को डिटेन किया है। पीड़ित परिवार की महिला गंगा देवी पत्नी स्वर्गीय संपत माली ने पीपलू थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट में बताया कि एक समाज के करीब 100 से 150 लोगों ने मेरे परिवार पर पत्थरों से हमला किया। उसके बाद पास में स्थित किराना सामान से भरी केबिन में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। करीब 150 लोगों की भीड़ के सामने तीन-चार पुलिस कर्मी मूकदर्शक होकर रह गए। भीड़ ने केबिन में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। बाद में पुलिस जाप्ता मौके पर गया और लोगों को इधर उधर किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Tonk, a mob burned a cabin in broad daylight, attacked a family; police officers saved their lives. Five accused detained, a contingent deployed.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, family, attack, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved