टोंक। लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव एवं रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान के कार्यालय में गुरुवार को रेलवे विभाग के डिप्टी चीफ इंजीनियर एसके नगरवाल ने टोंक रेल परियोजना पर चर्चा की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चर्चा के दौरान डिप्टी चीफ इंजीनियर एसके नगरवाल ने अकबर खान से कहा है कि हमारा कार्य प्रगति पर है, अब केवल हमें भूमि की जरूरत है। राज्य सरकार हमें भूमि देती है तो रेल का कार्य गति से चल सकेगा।
इस पर अकबर खान ने एस के नगरवाल से कहा कि मुख्यमंत्री पर टोंक जिलेवासियों व रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना को विश्वास है कि वे टोंक को रेल के लिए भूमि जरूर देंगी और भूमि अवाप्ति की घोषणा कराने के लिए हम प्रयासरत हैं। इस अवसर पर मौजूद सहायक अभियंता केडी स्वामी, अभियंता मजीद व विप्लव आदि मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope