• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुरु रविदास किसी एक जाति के नहीं बल्कि सर्वजन के प्रेरणा के स्त्रोत : निहालचंद मेघवाल

Guru Ravidas is a source of inspiration for all, not just one caste: Nihalchand Meghwal - Tonk News in Hindi

टोंक में भाजपा कार्यालय पर संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई

टोंक। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में संत रविदास जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल रहे। साथ ही सामूहिक रूप से भाजपा कार्यालय पर बजट को सुना गया।
एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली सरकार है, जिसके नेतृत्व में हर समुदाय को एक समान नजर से देखकर संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास किसी एक जाति के नहीं बल्कि सर्व मानस जन के प्रेरणा के स्वरूप थे।
सामाजिक समरसता का संदेश देती उनकी शिक्षाएं आज भी एकता, सद्भावना व चरित्र निर्माण हेतु सर्वथा अनुकरणीय हैं। संत रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रेरणादायक हैं। समाज सुधारक संत रविदास ने अपनी दोहों एवं उपदेशों के माध्यम से जाति आधारित सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संदेश दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता के महान संत थे। उन्होंने अपने उपदेशों एवं वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत एवं जातिगत असमानता के विरुद्ध सशक्त आवाज उठाई।
संत परंपरा में गुरु रविदास भक्ति, समता एवं मानव मूल्यों के ध्वजवाहक हैं। उन्होंने अपने विचारों एवं वाणी से जाति-भेद, ऊंच-नीच एवं अन्याय का विरोध किया तथा प्रेम, करुणा एवं भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सतीश चंदेल, दीपक संगत, नरेश बंसल, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाड़ोलिया, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर, प्रधान काबरा, जिला मंत्री नीलिमा आमेरा, बीना छामुनिया, रामकिशन गुर्जर, जिला प्रवक्ता जुली शर्मा, रत्तीराम पहाडिय़ा, जिला प्रकोष्ठ प्रभारी राजेश मंगल, कार्यालय प्रभारी शम्भू शर्मा, मीडिय़ा प्रभारी कमलेश यादव, बलवंत मराठा, आरव सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष विष्णु चांवला, सुरेश काचरिया, भगवान सैनी, धोलू गुर्जर, मनीष सिसोदिया, पंकज पहाडिय़ा, देवराज गुर्जर, चरणसिंह चौधरी, हर्षिता जैन, ममता शर्मा, हकीकत राय सौदा, नवरत्न वर्मा, रेखा जाजू, अभिनव जैन, चौथमल विजय एवं शंकर विजय आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Guru Ravidas is a source of inspiration for all, not just one caste: Nihalchand Meghwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: guru ravidas is a source of inspiration for all, not just one caste nihalchand meghwal\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved