• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर भव्य भजन संध्या का आयोजन

Grand bhajan evening organized on the eve of Ganesh Chaturthi in Tonk - Tonk News in Hindi

टोंक। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर आनंदम संस्था के तत्वावधान में ऐतिहासिक अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दूधिया बालाजी के संत महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज, पंडित पवन सागर और पंडित सुरेश दुबे ने भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके किया। भजन संध्या में कलाकारों ने समा बाँधा प्रसिद्ध गायिका ममता चौधरी ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने "बालाजी क्या कहना", "बजरंग बली का क्या कहना", और "ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने" जैसे भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। टोंक की भजन गायिका नम्रता ने भी "तेरी जय-जय हो गणेश जी", "गणपति मोरिया रे" और "सांवरिया थारा नाम हजार" जैसे भजन प्रस्तुत किए।
प्रसिद्ध भजन गायक शंकर लक्का ने "तेरी कृपा भोलेनाथ की" पर शिव तांडव और "सांवरिया सेठ" पर भजन सुनाए, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। डांसर सुरेश राव और विष्णु छेला ने भी भजनों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। पूरी रात चले इस कार्यक्रम में हजारों श्रोता झूमते रहे।
गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान
आनंदम संस्था के अध्यक्ष भगवानदास गुर्जर और महामंत्री राजेश मूमिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, तरुण टिक्कीवाल, विनायक जैन, और मुकेश सैनी जैसे गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह और भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन कवि प्रदीप पंवार ने किया।
अन्नपूर्णा गणेश मंदिर में दर्शनों के लिए लगी भक्तों की भीड़
टोंक। गणेश चतुर्थी के दिन, जिला मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्री बालाजी गणेश मंदिर प्रन्यास समिति के तत्वावधान में अन्नपूर्णा गणेश जी की सुबह की मंगला आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
समिति के अध्यक्ष महेंद्र बैरवा ने बताया कि मंगला आरती के बाद गणेश जी को 56 प्रकार के मोदकों का भोग लगाया गया, जिसे दिन भर आने वाले भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटा गया। पूरे मंदिर और डूंगरी को रंग-बिरंगी झालरों और सजावट से सजाया गया था। दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शाम को हुई महाआरती में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री श्याम सुंदर जी लाल बाबा भीलवाड़ा भी मंदिर में मौजूद थे और उन्होंने भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। समिति ने शहर के समाजसेवियों, राजनेताओं और धर्मगुरुओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे और मेले के दौरान पुलिस बल भी तैनात था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Grand bhajan evening organized on the eve of Ganesh Chaturthi in Tonk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: grand bhajan, evening, organized, ganesh chaturthi, tonk, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved