• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजीव गांधी सेवा केन्द्र में ग्राम सेवा शिविर 2025 का आयोजन

Gram Seva Camp 2025 organized at Rajiv Gandhi Seva Kendra - Tonk News in Hindi

टोडारायसिंह। हमीरपुर पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में ग्राम सेवा शिविर 2025 का आयोजन प्रभारी विकास अधिकारी टोडारायसिंह सतपाल कुमावत के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में आबादी भूमि को आवासीय पट्टा दिया गया तथा नामांतरण हक त्याग के बाद किया गया। पंचायत ने नवीन हेड पंप पीर बाबा के वार्ड नंबर 5 में तथा हमीरपुर में गणेश मंदिर से सोसाइटी गोदाम की तरफ सीसी रोड निर्माण व गुलाब बाग से रामकोला तक नाला सफाई अतिक्रमण हटवाने के प्रार्थना पत्र दिया गया। शिविर में पेंशन समस्या का आदेश, सुरक्षा समस्या, स्वास्थ्य विभाग पशु चिकित्सालय विभाग, वन विभाग विद्युत विभाग, बैंक विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग कृषि विभाग आदि संबंधित जन समस्याओं का निपटारा किया गया। कुछ ग्रामीणों के राजस्व कार्य तहसीलदार व एसडीएम उपस्थित नहीं होने से नहीं हो सके। इसको लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि शिविर में जनता का किसी तरह की कोई महत्वपूर्ण आवश्यक कार्य नहीं हो पाए।
मौके पर प्रशासन गीता देवी जाट, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हनुमान चौधरी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. सोनाक्षी मांड्या, अतिरिक्त विकास अधिकारी परशुराम चौधरी, हंसराज नगर, पीडब्ल्यूडी सहायक नाथूलाल माली, समाजसेवी गोवर्धन लाल जाट, वार्ड पंच गोवर्धन खारोल, बाबूलाल बैरवा, अरबाज खान, गोपाल बलाई, सत्यनारायण जांगिड़, कजोड़ बैरवा, घनश्याम वर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gram Seva Camp 2025 organized at Rajiv Gandhi Seva Kendra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gram seva camp, organized, rajiv gandhi, seva kendra, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved