• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कृषि संकाय में पढ़ने वाली छात्राओं को 11वीं से पीएचडी तक प्रोत्साहन राशि मिलेगी

Girls studying in agriculture faculty will get incentives from 11th to PhD - Tonk News in Hindi

टोंक। राज्य सरकार ने कृषि विषय में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 11वीं कक्षा से लेकर पीएचडी तक कृषि विषय में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को हर साल प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं के लिए है। वे छात्राएं जो 10वीं पास करने के बाद 11वीं में कृषि विषय चुनती हैं और आगे भी इसी विषय में पढ़ाई करना चाहती हैं, उन्हें यह लाभ मिलेगा। योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय की गई है। 11वीं और 12वीं में कृषि विषय लेकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 15 हजार रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे। कृषि स्नातक पाठ्यक्रम जैसे उद्यानिकी, डेयरी, कृषि अभियांत्रिकी और खाद्य प्रसंस्करण में पढ़ने वाली छात्राओं को 25 हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। श्री कर्ण नरेंद्र व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय, जोबनेर में बीएससी कृषि और एग्री बिजनेस में पढ़ने वाली छात्राओं को भी 25 हजार रुपये प्रतिवर्ष मिलेंगे। यह राशि अधिकतम 5 वर्षों तक दी जाएगी। एमएससी कृषि में पढ़ने वाली छात्राओं को 25 हजार रुपये प्रतिवर्ष दो साल तक मिलेंगे। पीएचडी करने वाली छात्राओं को 40 हजार रुपये प्रतिवर्ष अधिकतम तीन वर्षों तक दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की मूल निवासी छात्राओं को मिलेगा। वे छात्राएं जो राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ रही हैं, पात्र होंगी। आवेदन के लिए मूल निवास प्रमाण पत्र और पिछले वर्ष की अंकतालिका जरूरी होगी।
पात्र छात्राएं ई-मित्र या अपनी एसएसओ आईडी से राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन की जांच संबंधित कृषि अधिकारी करेंगे। इसके बाद ई-साइन सर्टिफिकेट जारी करने के लिए आवेदन संस्था प्रधान को भेजा जाएगा।
संस्था प्रधान छात्रा की कक्षा की पुष्टि कर ई-साइन सर्टिफिकेट जारी करेंगे। यह भी प्रमाणित करना होगा कि छात्रा ने उसी कक्षा में दोबारा प्रवेश नहीं लिया है और वह अनुत्तीर्ण नहीं हुई है। गलत आवेदन पर ई-साइन सर्टिफिकेट जारी होने की जिम्मेदारी संस्था प्रधान की होगी। सर्टिफिकेट की जांच के बाद वित्तीय स्वीकृति संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार), जिला परिषद द्वारा दी जाएगी। जिस वित्तीय वर्ष में आवेदन किया गया है, उसी वर्ष में सर्टिफिकेट जारी नहीं होने पर राशि नहीं दी जाएगी।
जो छात्राएं पिछले वर्ष अनुत्तीर्ण रही हैं और दोबारा उसी कक्षा में पढ़ रही हैं, श्रेणी सुधार के लिए दोबारा प्रवेश लेने वाली छात्राएं और सत्र के बीच स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय छोड़ने वाली छात्राएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Girls studying in agriculture faculty will get incentives from 11th to PhD
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: girls, studying, agriculture, faculty, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved