• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोंक में गणेश चतुर्थी की धूम: बीसलपुर बांध के पानी से घिरे मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Ganesh Chaturthi celebrations in Tonk: Devotees flock to the temple surrounded by the water of Bisalpur dam - Tonk News in Hindi

टोंक। जिले के देवली उपखंड में स्थित बोरड़ा (बोयडा) गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। बीसलपुर बांध के जलभराव के कारण मंदिर परिसर तीन तरफ से पानी से घिरा होने के बावजूद, श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान गजानंद के दर्शन कर उन्हें मोदक का भोग लगाया। घरों में भी विशेष रूप से लड्डू बनाकर महा गणपति की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर और मेले में पुलिस प्रशासन ने यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएँ सुचारू बनाए रखी हैं। विश्व हिंदू परिषद ने किया गणेश महोत्सव का आगाजइसके अलावा, विश्व हिंदू परिषद के 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का भी आगाज हो चुका है। दशहरा मैदान के पास गणेश प्रतिमाएँ स्थापित की गई हैं। इससे पहले, अग्रवाल धर्मशाला स्थित चारभुजानाथ मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुँची। यह महोत्सव अगले 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें संगीतमय सुंदरकांड, राष्ट्रीय जादूगर शो, भजन संध्या, सजीव झाँकियाँ, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कई आयोजन होंगे। महोत्सव का समापन 6 सितंबर को बनास नदी में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ होगा। इस साल, विभिन्न समाजों द्वारा 30 से अधिक प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ganesh Chaturthi celebrations in Tonk: Devotees flock to the temple surrounded by the water of Bisalpur dam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ganesh chaturthi, celebrations, tonk, bisalpur dam, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved