• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न

Free cataract checkup and eye lens transplant camp concluded - Tonk News in Hindi

टोंक। रोटरी क्लब टोंक बनास एवं शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन डाक बंगले में किया गया। क्लब के अध्यक्ष पार्षद बादल साहू ने बताया की रोटरी क्लब टोंक बनास लगभग पिछले 2 साल से लगातार हर महीने के दूसरे मंगलवार को लगाता आ रहा है। शिविर के माध्यम से अब तक 609 से अधिक ऑपरेशन कराये जा चुके हैं जिनमें सभी नेत्ररोगियों के नेत्रों के ऑपरेशन पूर्ण रुप सफल रहे हैं। कार्यक्रम में नेत्र रोगियों ने स्वयं यह बात बताई कि उनकी आंखों के ऑपरेशन बहुत अच्छे और नि:शुल्क हुए हैं। इस कार्यक्रम में रो. रोहिताश्व कुमावत, रो. रमेश कुमार शर्मा, रो. मनु नाम, रो पुरूषोतम वाधवानी, रो. डॉ प्रदीप गहलोत, रो. अनिल अजमेरा, तुशात टिक्कीवाल आदि उपस्थित रहे।
डॉ सुकुमान एवं उनकी टीम इस कार्यक्रम के दौरान शंकरा आई हॉस्पिटल की तरफ से उपस्थित रही। मंगलवार को शिविर में लगभग 80 रोगियो का नैत्र परीक्षण किया गया एवं 32 रोगियो को आपरेशन के लिए पंजीकृत कर जयपुर ले जाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Free cataract checkup and eye lens transplant camp concluded
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: free cataract, checkup, eye lens, transplant, camp, concluded, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved