• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फ्लूट लर्निंग स्कूल : बाल दिवस पर विशेष सामूहिक बांसुरी वादन प्रस्तुति

Flute Learning School: Special Group Flute Performance on Children Day - Tonk News in Hindi

टोंक। फ्लूट लर्निंग स्कूल के प्रथम बैच के शिक्षार्थियों—निया राहा रजक, अशनीत, तेजस, गर्वित, सुहानी, राजवंती और सोनू—ने बाल दिवस के अवसर पर एक्सपेरिमेंटल स्टूडियो में ‘मैथमैटिकल विंड’ शीर्षक से सामूहिक बांसुरी वादन की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों ने अपनी संगीत यात्रा के अनुभव भी दर्शकों के साथ सांझा किए। फ्लूट लर्निंग स्कूल प्रतिमाह सार्वजनिक प्रस्तुतियों का आयोजन करता है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपने सीखने की प्रक्रिया और संगीत अभिव्यक्ति को समुदाय के साथ सांझा करते हैं। स्कूल की स्थापना एवं उद्देश्य फ्लूट लर्निंग स्कूल की स्थापना 10 अक्टूबर को टोंक में अवधेश कुमार पटेल द्वारा, राजकुमार रजक के निर्देशन और मार्गदर्शन में की गई। यह संस्थान बच्चों में संगीत की समझ के साथ-साथ गणितीय कल्पनाशीलता, मानवीय संवेदनशीलता और सौंदर्यबोध विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उल्लिखित कला-शिक्षा दक्षताओं को आधार बनाकर ‘हारमोनी होराइज़न’ कार्यक्रम विकसित किया गया है, जिसका पाठ्यक्रम तीन चरणों में विभाजित है। रिदम रूट (प्रारम्भिक स्तर) संगीत के मूल तत्त्वों से परिचय, समूह में सामंजस्य तथा गणितीय सोच का विकास। मेलोडी इन मोशन (माध्यमिक स्तर) विभिन्न रागों और तालों का अध्ययन। मास्टरी ऑफ हारमोनी (उच्च स्तर) स्वतंत्र संगीत रचना और प्रस्तुति की तैयारी।
संगीत शिक्षा का समग्र दृष्टिकोण
फ्लूट लर्निंग स्कूल का उद्देश्य बच्चों में स्वयं और समाज के प्रति संवेदनशील संबंध विकसित करना है। 21वीं सदी की विशेष कौशल आवश्यकताओं के अनुरूप यह स्कूल सुनने, महसूस करने, रचनात्मकता, भावनात्मक जागरूकता और सामूहिक नेतृत्व जैसी क्षमताओं को सशक्त बनाता है। आज की शिक्षा में संगीत केवल मनोरंजन या प्रस्तुति का माध्यम नहीं, बल्कि तार्किक सोच, संज्ञानात्मक क्षमता, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और सामाजिक संवेदनशीलता को विकसित करने का प्रभावी उपकरण बन चुका है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 सहित वैश्विक शिक्षा नीतियाँ कला को मुख्य विषयों के साथ जोडऩे पर बल देती हैं, जिससे गहन समझ, रचनात्मकता और नागरिक मूल्यों का विकास होता है।
संस्थापक के बारे में फ्लूट लर्निंग स्कूल के संस्थापक अवधेश कुमार पटेल ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा पं. रवि शंकर (इलाहाबाद) से प्राप्त की। गणित में स्नातक तथा ड्रामा और प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति में परास्नातक अवधेश ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई विद्यालयों में दृश्य और प्रदर्शन कलाओं के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और विश्लेषणात्मक समझ को विकसित करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। लंबे समय से रंगमंच और संगीत से जुड़े अवधेश कुमार अब अपनी कला, अनुभव और शैक्षणिक दृष्टि को फ्लूट लर्निंग स्कूल के माध्यम से बच्चों तक पहुंचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Flute Learning School: Special Group Flute Performance on Children Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: flute, learning, school, special group, flute, performance, children day, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved