• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईआरओ एवं एईआरओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया

EROs and AEROs went door-to-door to contact voters. - Tonk News in Hindi

टोंक। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) कल्पना अग्रवाल के निर्देशन में सोमवार को ईआरओ, एईआरओ एवं निर्वाचन गतिविधियों से जुड़े अधिकारियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। साथ ही एसआईआर 2026 की जानकारी दी तथा गणना पत्र को लेकर संवाद किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कम वितरण वाले ईआरओ एवं एईआरओं को प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह एक समयबद्ध कार्यक्रम है, इसमें शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर भी जमा करा सकते है। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने के लिए ऑनलाईन माध्यम का उपयोग करने की भी सुविधा दी है।
गणना प्रपत्र ऑनलाईन भरने से संबंधित महत्वपूर्ण बिन्दु
मतदाता केवल खुद अपने लिए ही ऑनलाईन गणना प्रपत्र भर सकता है। इसके लिए मतदाता सूची 2025 और आधार कार्ड का उपयोग करने वाले ई-हस्ताक्षर उपकरण पर मतदाता का नाम बिलकुल एक जैसा होना चाहिए। इस प्रक्रिया में आगे बढऩे के लिए मतदाता का मोबाईल नम्बर मतदाता पहचान पत्र से लिंक होना जरुरी है। अपना गणना प्रपत्र ऑनलाईन जमा कराने वाले मतदाता को बीएलओ द्वारा दिया जाने वाला फार्म भरने की आवश्यकता नही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-EROs and AEROs went door-to-door to contact voters.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: eros, aeros, door-to-door, contact voters, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved