• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामलीला में हुआ भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म का मंचन

Enactment of the Birth of Lord Shri Ram and His Three Brothers During Ramlila - Tonk News in Hindi

टोंक। शहर के श्री रामलीला रंगमंच पर श्री धाम वृंदावन कला मंडल के कलाकारों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। सोमवार को रामलीला में भगवान श्रीराम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म की लीला, विश्वामित्र आगमन, राम-लक्ष्मण विश्वामित्र के साथ वनगमन, तारका मारीच व सुबाहू उद्धार का मंचन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम के चतुर्भुज स्वरूप में माता कौशल्या को दर्शन देने के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। लीला के दौरान भगवान श्रीराम के प्राकट्य पर कलाकारों ने ‘भये प्रगट कृपाला, दीनदयाला, कौसल्या हितकारी’ स्तुति का सजीव मंचन किया। भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर माता कौशल्या के हर्षित होने तथा मुनियों के मन को मोह लेने वाले प्रसंग को कलाकारों ने भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव सहित अन्य प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रामभक्ति से सराबोर कर दिया। श्री धाम वृंदावन कला मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को रामलीला में धनुष भंग, लक्ष्मण परशुराम संवाद सहित अन्य लीलाओं का मंचन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Enactment of the Birth of Lord Shri Ram and His Three Brothers During Ramlila
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk news, ramleela, lord shri ram, birth of lord ram, bharat lakshman shatrughna, shri dham vrindavan kala mandal, mata kaushalya, vishwamitra, dhanush bhang, lakshman parshuram samvad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved