• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरदार 150 यूनिटी मार्च की जिला स्तरीय पदयात्रा कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

District level foot march program of Sardar 150 Unity March, message of national unity given. - Tonk News in Hindi

टोंक। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माय भारत केंद्र टोंक के माध्यम से ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातनाम टोंक से हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्प अर्पित कर किया गया इसके पश्चात जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर ने जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल एवं जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान को सम्मान प्रतीक भेंट किये। कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए माय भारत केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रोहिल कुमार कट्टा ने बताया की यह जिला स्तरीय पदयात्रा सरदार 150 की थीम पर पूरे भारत वर्ष में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि स्वतंत्र भारत में सरदार पटेल का सबसे बड़ा योगदान एक आधुनिक एवं एकीकृत भारत का निर्माण करना था। गृह मंत्री के रुप में उन्हांेने राजनैतिक दृढ़ता और कुशलता से रियासतों को भारत में शामिल किया जिससे भारत की एकता और अखण्डता सुनिश्चित हुई।
जिला कलेक्टर ने कहा कि सरदार पटेल की भारत को एक सूत्र में पिरोने में महत्ती भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि यह एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान हैं। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाने, देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने, राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूती के साथ रखना है। उन्होंने माय भारत केंद्र द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।
जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रय एकता का प्रतीक है। आजादी के बाद राष्ट्र को एकजुट रखने में उनकी भूमिका को भुलाया नही जा सकता है। सरदार पटेल के ‘एकीकृत भारत’ के दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत’ का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है। चौहान ने इस सशक्त राष्ट्रीय अभियान में भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने सरदार पटेल के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने पर जोर दिया।
इसके बाद कार्यक्रम में वनस्थली विद्यापीठ द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम में नशा मुक्ति, आत्मनिर्भर भारत, गर्व से स्वदेशी की शपथ ली गई। यूनिटी मार्च पदयात्रा को जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा रा.उ.मा.वि. कोठी नातमाम विद्यालय से प्रारम्भ होकर सवाईमाधोपुर चौराहा, बड़ा कुआ, नौशे मियां का पुल, काफला बाजार, पांच बत्ती, सुभाष बाजार, घंटा घर होते हुए पटेल सर्किल तक आयोजित की गयी।
कार्यक्रम के अंत में पटेल सर्किल पर सभी अतिथियों द्वार सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की मूर्ति पर पुष्पांजली की गयी, अंत में राष्ट्रीय एकता की शपथ एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में सांस्क्रतिक गतिविधियों, देशभक्ति गीत, वन्दे मातरम, तिरंगे झंडे, देश भक्ति के, राष्ट्रीय एकता के श्लोगन लिखी हुई तख्तियों के साथ देश भक्ति के नारे भारत माता की जय, वन्दे मातरम् नारों से पूरे शहर को राष्ट्र भक्ति से सरोबार कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, जनप्रतिनिधि एवं शहर के गणमान्य नागरिक शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर, प्रधान काबरा, नीलिमा आमेरा, राधेश्याम चांवला, महेंद्र सिरोठा, मोनिका जैन, रत्तीराम पहाड़िया, विजय मालवानी, शम्भू शर्मा, कमलेश यादव, हेमंत सैनी, लोकेश गुप्ता, आरव सिसोदिया, बलवंत मराठा, भगवान सैनी, देवराज गुर्जर, चरण सिंह चौधरी, शिवराज गोरा, श्योराज जाट, राहुल गुर्जर, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ छोटेलाल मीना, वनस्थली विद्यापिठ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रजनी चौहान, स्काउट गाइड सीओ आचू मीना सहित,माय भारत केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रोहिल कुमार कट्टा सहित अन्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में माय भारत राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत स्काउट गाइड, एन.सी.सी, शहर के राजकीय महाविद्यालयों, विद्यालयों, बी, गर्ल्स कॉलेज के करीब 1200 से अधिक युवाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन लेखा एवं कार्यक्रम सहायक रोहिल कुमार कट्टा ने किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्धबोधन को सुना
राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इन्द्रा गांधी इंडोर स्टेडियम दिल्ली से आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उदबोधन को लाईव प्रसारण जिला परिषद सभागार में किया। लाईव प्रसारण में भव्य संगीत प्रस्तुती, विशेष प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान जिला प्रमुख सरोज बंसल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका एवं बड़ी संख्या में आमजन, जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहें।
राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150 वर्ष, जिला स्तरीय कार्यक्रम 9 नवम्बर को, जिला प्रभारी मंत्री होंगे शामिल
टोंक। राष्ट्रगीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में देशभक्ति, स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ करने के लिए 7 से 15 नवम्बर तक विविध साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।जिला कलेक्टर ने कलेक्टर कक्ष में रविवार 9 नवम्बर को सुबह 11 बजे कृषि ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक ली। जिला कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरा लाल नागर होंगे।
जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में महापुरुषों की प्रर्दशनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, बाईक रैली, निबंध लेखन, चित्रकलां, रंगोली प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान एवं रक्तदान शिविर समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थान, महाविद्यालय, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, पुलिस एवं आरएसी के जवान, सामाजिक संगठन और आमजन की भागीदारी रहेगी।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, एएसपी ब्रिजेन्द्र सिंह भाटी, उपखंड अधिकारी टोंक हुक्मीचन्द रोहलानिया, सीडीईओ सुशीला करनानी, नगर परिषद अधिशाषी अभियन्ता विवेकानन्द, आईसीडीएस के उप निदेशक सरोज मीणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District level foot march program of Sardar 150 Unity March, message of national unity given.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district level, foot, march program, sardar, message, national unity, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved