• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

District-Level Exhibition Inaugurated on the 150th Anniversary of Vande Mataram - Tonk News in Hindi

टोंक। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वंदे मातरम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय स्थित (सूचना केंद्र), टोंक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका एवं जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, त्याग और बलिदान की भावना से जोडऩे का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री की सराहना करते हुए कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर हो रहे कार्यक्रम जनमानस में राष्ट्रीय चेतना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। प्रदर्शनी में वंदे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, रचना से जुड़े तथ्यों, स्वतंत्रता आंदोलन में इसके महत्ता, राष्ट्रभक्ति से जुड़े चित्रों एवं दुर्लभ अभिलेखों के माध्यम से आमजन को जानकारी प्रदान की गई है। प्रदर्शनी आम नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी सिद्ध होगी। इस दौरान समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश मंगल, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नितेश जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक सरोज बंसल, सीडीईओ सुबे सिंह समेत अन्य अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे। वंदे मातरम रन का भी हुआ आयोजन
जिले में वंदे मातरम्/150 पर आधारित कार्यक्रमों की श्रंखला में रविवार को पटेल सर्किल से डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल स्टेडियम तक वंदेमातरम रन का आयोजन हुआ। दौड़ में विभिन्न विभागों के अधिकारी,कार्मिक, विद्यार्थी, आमजन एवं पुलिस के जवान शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District-Level Exhibition Inaugurated on the 150th Anniversary of Vande Mataram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: district-level, exhibition, inaugurated, 150th anniversary, vande mataram, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved