• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोटरी एवं इनरव्हील क्लब के सहयोग से विद्यार्थियों को स्कूल बैग का वितरण

Distribution of school bags to students with the cooperation of Rotary and Inner Wheel Club - Tonk News in Hindi

टोंक। ए. आर. फाउंडेशन के सौजन्य, रोटरी क्लब टोंक एवं इनरव्हील क्लब टोंक के सहयोग से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छावनी के विद्यार्थियों को स्कूल बैग का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं डिस्ट्रिक्ट चार्टर डे सेलिब्रेशन कमिटी के वाइस चेयरमैन रोटेरियन बीएम गुप्ता ने बताया कि रोटरी क्लब टोंक के अध्यक्ष रोटेरियन यूसुफ एजाजी, इनर व्हील क्लब टोंक की अध्यक्षा श्वेता सिंहल, एआर फाउंडेशन के प्रतिनिधि जे. एम. खान, शिक्षा विभाग की अधिकारी कुसुम विजय, कालूराम गुर्जर, होम गार्ड के डिप्टी कमांडेंट श्रीराम किशोर एवं अन्य अतिथियों ने बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया। ए. आर. फाउंडेशन के गठन एवं उद्देश्यों पर जेएम खान ने प्रकाश डाला। तत्पश्चात अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरण किया। स्कूल बैग मिलने की खुशी बच्चों के चेहरे पर स्पष्ट झलक रही थी।
कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब से सचिव स्नेहा बंब, सदस्य अंजू कक्कड़, सुनीता वर्मा, ऊषा जैन, ममता गर्ग, रिजवाना, बीना जैन, मंजू गर्ग, मोनू जैन, पुष्पा मीना, गीता, अल्पना जोनवाल, सुशीला गुप्ता, नीतू सिंहल, रोटरी क्लब टोंक के सचिव केआर खान, अशोक कक्कड़, बीएल वर्मा, कलीम अहमद, एडवोकेट प्रेमचंद जैन, शिक्षाविद् महबूब उस्मानी, पूर्व शिक्षा अधिकारी मुमताज उस्मानी, स्कूल व्याख्याता नज़ीर मकसूद एवं शब्बीर अहमद आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम के बृजमोहन बंसल एवं पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर सेल्स टैक्स विभाग पी. एल. मीणा को रोटरी की पिन लगाकर रोटरी क्लब टोंक की सदस्यता दिलाई गई। स्कूल की प्रधानाध्यापिका रुबीना नज़ीर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन शैलेन्द्र गर्ग एवं सीता राम गुर्जर द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Distribution of school bags to students with the cooperation of Rotary and Inner Wheel Club
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: distribution, school bags, students, rotary and inner wheel club, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved