• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बांग्लादेश में सनातनी अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार व हत्याओं को रूकवाने मांग

Demand to stop atrocities and killings against Hindu minorities in Bangladesh - Tonk News in Hindi

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच टोंक ने पुतला फूंका टोंक। बांग्लादेश में सनातनी अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार व हत्याओं को रूकवाने के लिए दबाव बनाने की मांग को लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच टोंक ने घंटाघर पर पुतला फूंका, तत्पश्चात जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय संयोजक एवं राजस्थान प्रभारी अबूबकर नकवी एवं जिला संयोजक शकील अहमद ने बताया कि पिछले कई महीनों से बांग्लादेश में निरंकुश शासक शासन कर रहा है, वहां पर रह रहे सनातनी अल्पसंख्यकों को यातनाऐं दी जा रही है तथा हत्याऐं की जा रही है एवं महिला, बहिन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है। ऐसी परिस्थिति में हिन्दुस्तान की जनता आत्मग्लानी व दुख महसूस कर रही है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भी पूरे देश में बांग्लादेश के विरोध में प्रदर्शन व पुतला जलाया जा रहा है।
उन्होने मांग की है कि ऑपरेशन सिन्दूर के तर्ज पर ही बांग्लादेश में भी एक ऐसा ऑपरेशन हिन्दुस्तान की सेना द्वारा चलाया जाये, जिससे बांग्लादेश को सबक मिल सके तथा बांग्लादेश में रह रहे सनातनी अल्पसंख्यकों को राहत मिल सके। इस मौके पर अशरफ कलंदर, वसीम सैफी, इम्तियाज, ईदू पंजाबी, महमूद अली, वाहिद भाई, आबिद अली, मोहम्मद इस्लाम, जुबेर पठान, हसीन अहमद, मोहसिन खान, जुनैद खान, रईस नद्दाफी, नासिर अली, नसीब, बदरुद्दीन खान, संजय खान, सिद्दीक भाई, कफिल देशवाली एवं नसीब देश वाली आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand to stop atrocities and killings against Hindu minorities in Bangladesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demand, stop atrocities, killings, against, hindu minorities, bangladesh, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved