• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीसलपुर बांध से नवंबर के प्रथम सप्ताह में नहरों में पानी छोडऩे की मांग

Demand for release of water from Bisalpur Dam into canals in the first week of November - Tonk News in Hindi

किसान नेताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, नहरों की सफाई व मरम्मत समय पर कराने की उठाई मांग टोंक। बीसलपुर बांध से नवंबर के प्रथम सप्ताह में नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी छोडऩे की मांग को लेकर किसान नेताओं ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसान नेताओं ने नहरों की सफाई, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत तथा पानी की छीजत रोकने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कराने की मांग की।

किसान नेता रामेश्वर जाट सहित अन्य किसानों ने बताया कि इस वर्ष बारिश की कमी के कारण जलस्रोतों में पानी की आवक कम हुई है। ऐसे में किसानों को रबी की फसलों की सिंचाई के लिए नहरों के पानी की आवश्यकता है। उन्होंने 18 सितंबर की बैठक में दिए गए आश्वासन के अनुसार 31 अक्टूबर तक नहरों की सफाई पूरी कराने तथा पक्की नहरों में जमी मिट्टी निकलवाने के कार्य की निगरानी के लिए संबंधित तहसीलदारों से रिपोर्ट लेने की मांग की। ज्ञापन में वर्ष 2004 से 2026 तक बीसलपुर बांध में पानी की आवक शुरू होने और बंद होने की तारीखों तथा संबंधित समय के जलस्तर की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
इसके अलावा पेयजल एवं सिंचाई के लिए पानी वितरण संबंधी राज्य सरकार के आदेश की प्रतिलिपि और बांध से गाद निकालने के कार्य का विवरण मांगा गया। इसमें प्रतिदिन निकाली जा रही गाद तथा जल संग्रहण क्षमता में हुई वृद्धि की जानकारी भी शामिल है। किसान नेताओं ने पीएचईडी विभाग की ओर से वर्ष 2023 में कलेक्टर की बैठक में प्रस्तुत एक नवंबर 2023 से एक नवंबर 2024 तक की पानी की मांग संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही ऊम गांव के पास बालाजी माइनर, टोंक ब्रांच और बम्बोर ब्रांच की नहरों के कुल गेज तथा पानी चलाने के दौरान निर्धारित गेज की जानकारी मांगी।
उन्होंने नहरों की टेल तक सफाई और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने पर जोर देते हुए कहा कि इससे पानी का प्रवाह सुचारू रहेगा, छीजत कम होगी और खेतों में अनावश्यक जलभराव नहीं होगा। किसान नेताओं ने तीन दिन में मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध कराने तथा नवंबर के प्रथम सप्ताह में नहरों में पानी छोडऩे के संबंध में बैठक बुलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रामेश्वर जाट, गोपीलाल जाट, सीताराम, गोपाल, दयाल, प्रवीण, रामप्रसाद, रामलाल, कन्हैयालाल, ओमप्रकाश, देवलाल, महेंद्र और भवानी शंकर सहित अन्य किसान शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand for release of water from Bisalpur Dam into canals in the first week of November
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demand for release, water from bisalpur dam, i, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved