• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सांस्कृतिक सप्ताह ‘तरंग’ का समापन, छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Cultural Week Tarang Concludes, Students Present Colorful Performances - Tonk News in Hindi

टोंक। सैंट सोल्जर महिला बीएससी–बीएड महाविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह ‘तरंग’ का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। सांस्कृतिक सप्ताह के अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ संस्थान निदेशक बाबूलाल शर्मा ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को प्रतिभा निखारने वाला बताया। कार्यक्रम प्रभारी घनश्याम बैरवा ने बताया कि अंतिम दिन एकल नृत्य, युगल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल में दिवाकर कुमावत, जावेद खान, अवधेश पारीक, दीपांकर गोयल, शीतल जैन एवं नीलू मौजूद रहे, जिन्होंने निष्पक्ष निर्णय देकर विजेताओं के नाम घोषित किए। परिणाम इस प्रकार रहे:
एकल नृत्य: प्रथम – अंजलि कंवर, द्वितीय – अलीशा व शुभांगी, तृतीय – स्वाति कुम्हार व सौम्य गुर्जर
युगल नृत्य: प्रथम – रितिका व अमीषा, द्वितीय – रानी व कनिका, तृतीय – अलकेश व रजनी
सामूहिक नृत्य: प्रथम – रॉयल ग्रुप व अंजलि ग्रुप, द्वितीय – तनुजा ग्रुप, तृतीय – मैथ्स ग्रुप
कार्यक्रम का समापन कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवसिंह राजावत ने किया। उन्होंने छात्राओं को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए विजेता प्रतिभागियों की सराहना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cultural Week Tarang Concludes, Students Present Colorful Performances
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cultural week, tarang concludes, students, present, colorful performances, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved