• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में टोंक में कांग्रेस का धरना, मोदी सरकार का पुतला फूंका

Congress Stages Sit-in in Tonk Against Rising LPG Prices, Modi Government Effigy Burnt - Tonk News in Hindi

गांधी पार्क से घंटाघर तक निकाला पैदल मार्च, नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर साधा निशाना टोंक। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी टोंक के नेतृत्व में शुक्रवार को गांधी पार्क में धरना दिया गया। इसके बाद गांधी पार्क से घंटाघर चौराहा तक पैदल मार्च निकालकर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी एवं आमेर विधायक प्रशांत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पहले जनता को नोटबंदी की लाइन में लगना पड़ा, फिर कोरोना के दौरान परेशानियां झेलनी पड़ीं और अब गैस की बढ़ती कीमतों से लोग त्रस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा अब आम जनता के सामने आ चुका है।
उन्होंने कूटनीति की विफलता और ऊर्जा प्रबंधन की नाकामी को भी गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि इसका खामियाजा आज देश की 140 करोड़ जनता भुगत रही है।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, पूर्व विधायक कमल बैरवा, पीसीसी सदस्य कुलदीप सिंह राजावत, दिनेश चौरसिया, श्रीराम चौधरी, सलीमुद्दीन खान, देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, पीपलू ब्लॉक अध्यक्ष जयनारायण मीणा, उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश धाकड़, निवाई अध्यक्ष सतीश शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हंसराज गुंजल, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, बरकत हसीन, शिवराज बैरवा, प्रवीण माणु, महमूद शाह, महावीर तोगड़ा, इरशाद बैग, कैलाशी देवी मीणा सहित कई नेताओं ने धरने को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Stages Sit-in in Tonk Against Rising LPG Prices, Modi Government Effigy Burnt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress stages sit-in in tonk against rising lpg prices, modi government effigy burnt\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved