|
टोंक। प्रदेश के 591 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में अब कंप्यूटर विज्ञान पढ़ाया जाएगा। यह विषय ऐच्छिक रहेगा। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। साथ ही 591 वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के पद भी स्वीकृत किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इसके आदेश 22 अप्रैल को जारी किए। यह फैसला बजट घोषणा 2024-25 के तहत लिया गया है। इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
टोंक जिले के 18 स्कूलों को भी योजना में शामिल किया गया है। इनमें दूनी, नगरफोर्ट, दतवास, वनस्थली, राहोली, झिलाई, लांबाहरिसिंह, बागर की ढाणी, डिग्गी, अलीगढ़, निवाई, मालपुरा, देवली, टोडारायसिंह, पीपलू और उनियारा के स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में पीएम श्री स्कूल, महात्मा गांधी स्कूल और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।
दूनी के पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि आदेश मिल चुके हैं। दूनी की दोनों सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई होगी। सरकारी स्कूलों में यह विषय पहली बार शुरू हो रहा है।
अब तक यह विषय केवल प्राइवेट स्कूलों में ही पढ़ाया जाता था। सरकारी स्कूलों में इसकी पढ़ाई नहीं होती थी। ग्रामीण छात्रों को इसके लिए शहरों में जाना पड़ता था। इससे आर्थिक परेशानी होती थी। अब पंचायत स्तर के स्कूलों में भी इसकी मंजूरी मिलने से गांवों के बच्चे भी कंप्यूटर विज्ञान पढ़ सकेंगे। यह फैसला डिजिटल इंडिया और तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पाकिस्तान के साथ लंबित मुद्दा पीओके खाली करने का है, तीसरे पक्ष की मध्यस्थता मंजूर नहीं - विदेश मंत्रालय
'सिंधु जल संधि' पर रोक नहीं हटी तो सीजफायर खतरे में : पाक विदेश मंत्री
'ऑपरेशन सिंदूर' ने भारत-पाक संबंधों में स्थापित किए ‘नए मानदंड’ : डीजी डीआईए
Daily Horoscope