• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलेक्टर कल्पना अग्रवाल का बड़ा निर्णय: बीसलपुर बांध की नहरों में सिंचाई हेतु पानी छोड़ा जाएगा

Collector Kalpana Agarwals Big Decision: Water to be Released into Bisalpur Dam Canals for Irrigation - Tonk News in Hindi

टोंक। बीसलपुर बांध की नहरों में सिचांई के लिये पानी छोडऩे को लेकर बुधवार को जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बीसलपुर बांध परियोजना के अधीक्षण अभियंता पी.आर. खोईवाल, अधिशाषी अभियंता मनीष बंसल, कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेन्द्र सिंह सौलंकी पुलिस उपाधीक्षक मृत्युजंय मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे। बैठक में जिला कलेक्टर ने किसानों की मांग पर बांध की मुख्य दायीं व बायीं नहरों से बुधवार को दोपहर बाद सिंचाई के लिये नहरों में पानी छोडऩे के लिये बीसलपुर बांध परियोजना के अधीक्षण अभियंता पी.आर. खोईवाल को निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने बीसलपुर बांध के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिये कि मुख्य नहरों एवं वितरिका तंत्र के माध्यम से पानी टेल तक नियत समय पर पहुंचने की सुनिश्चितता की जायें। साथ ही कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कन्ट्रोल रुम स्थापित किया जाये।उन्होंने कहा कि नहरी तंत्र की साफ-सफाई के लिए सभी विकास अधिकारियों को नरेगा में कार्य कराने के निर्देश दिये गये है। इसके अतिरिक्त बीसलपुर परियोजना के विभागीय मद से भी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। बीसलपुर बांध के अधीक्षण अभियंता पी.आर. खोईवाल ने बताया कि इस वर्ष अच्छी बारिश होने से बीसलपुर बांध पूर्ण रूप से भरा हुआ है। 10 दिसम्बर को बीसलपुर बांध का गेज 315.50 मीटर एवं भराव 38.70 टीएमसी है। जिसके अनुसार 8 टीएमसी जल बांध की दायीं एवं बायीं नहरों द्वारा 105 दिवस तक फसलों में सिंचाई के लिए दिया जाना प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Collector Kalpana Agarwals Big Decision: Water to be Released into Bisalpur Dam Canals for Irrigation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, bisalpur dam, irrigation, district collector kalpana agarwal\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved