• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएमएचओ ने किया उप जिला अस्पताल निवाई का निरीक्षण

CMHO Inspects Niwai Sub-District Hospital - Tonk News in Hindi

चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर दिए सख्त निर्देश टोंक। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को उप जिला अस्पताल निवाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं स्टाफ के साथ बैठक आयोजित कर चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, साफ-सफाई तथा व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. चौधरी ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अस्पताल में विभिन्न संवर्गों के अधिकारियों—चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी इंचार्ज एवं पैरामेडिकल इंचार्ज—को ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम, इमरजेंसी, पुरुष एवं महिला वार्ड तथा साफ-सफाई जैसी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएं। इन सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग स्वयं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी द्वारा किए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे अस्पताल के समस्त कार्य सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें।
डॉ. चौधरी ने कहा कि आमजन का चिकित्सा संस्थानों और चिकित्सा अधिकारियों पर विश्वास बना रहना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए बेहतर से बेहतर कार्य किए जाएं तथा अस्पताल द्वारा किए गए नवाचारों और सकारात्मक कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन का विश्वास और मजबूत हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिकित्सा सेवा एक संवेदनशील कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाना प्रत्येक चिकित्साकर्मी की जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने अस्पताल में समुचित साफ-सफाई बनाए रखने, दवाओं एवं उपकरणों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा अस्पताल परिसर को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए वेटिंग एरिया विकसित करने तथा ओपीडी संचालन को और अधिक सुव्यवस्थित करने पर भी जोर दिया।
इसके साथ ही डॉ. चौधरी ने पीएचसी मुंडिया के स्टाफ क्वार्टर, सीएचसी झिलाय के नवीन भवन निर्माण कार्य तथा पीएचसी सिरोही में चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया और प्रगति की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CMHO Inspects Niwai Sub-District Hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cmho, inspects, niwai, sub-district, hospital, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved