• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंच छोड़ आमजन के बीच बैठे सभापति मयंक गोयल, सादगी से दिया समानता और आत्मीयता का संदेश

Chairman Mayank Goyal Sits Among the Public, Conveying a Message of Equality and Warmth with Simplicity - Tonk News in Hindi

टोंक। नगर परिषद टोंक के सभापति मयंक गोयल वार्ड नंबर 24 स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर मंच की व्यवस्था होने के बावजूद सभापति ने मंच पर बैठने के बजाय आमजन के बीच बैठकर सहभागिता निभाई। उनके इस सहज व्यवहार ने जनप्रतिनिधि और आमजन के बीच समानता, आत्मीयता और अपनत्व का संदेश दिया। सभापति मयंक गोयल ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मंच पर बैठने के बजाय जनता के बीच बैठना पसंद किया। उनके इस अंदाज को सादगी और जनसहभागिता के उदाहरण के रूप में देखा गया। उन्होंने अपने व्यवहार से यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि की पहचान केवल मंच पर बैठने से नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी भावनाओं का सम्मान करने और उनसे जुड़ाव बनाए रखने से होती है। कार्यक्रम में नगर परिषद की उपसभापति फरजाना सईद, वार्ड नंबर 24 के पार्षद महावीर यादव, वार्ड नंबर 23 की पार्षद आशा सुनील तथा वार्ड नंबर 52 के पार्षद शाहिद सईद सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभापति का आमजन के बीच बैठकर कार्यक्रम में शामिल होना जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच दूरी कम करने तथा जनसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दे गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chairman Mayank Goyal Sits Among the Public, Conveying a Message of Equality and Warmth with Simplicity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mayank goyal, tonk news, tonk municipal council, public participation, simplicity in leadership, community engagement, shri radha krishna temple, local representatives, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved