• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनगणना-2027 : टोंक में जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न; डिजिटल मैपिंग और मकान सूचीकरण पर रहा जोर

Census 2027: Two-day district-level training concludes in Tonk; emphasis on digital mapping and house listing - Tonk News in Hindi

टोंक। भारत की आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में विधिवत समापन हुआ। इस कार्यशाला में जिला और चार्ज स्तर के अधिकारियों को 'मकान सूचीकरण' (House Listing) और 'मकानों की गणना' की बारीकियों से अवगत कराया गया। सैद्धांतिक और प्रायोगिक सत्रों से दी गई ट्रेनिंग जनगणना कार्य निदेशालय, जयपुर से आए विशेषज्ञों की टीम ने अधिकारियों को प्रशिक्षित किया। उपनिदेशक प्रियंका शर्मा, एस.एन. कुमावत, अंकित कुमार गुप्ता और कल्पना मथुरिया ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत किए जाने वाले तकनीकी और फील्ड कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए सैद्धांतिक चर्चा के साथ-साथ प्रायोगिक (Practical) सत्र भी आयोजित किए गए, ताकि गणना के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान किया जा सके।
डिजिटल जनगणना पर विशेष ध्यान
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि इस बार की जनगणना में तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाएगा। मकानों के सूचीकरण के दौरान डेटा संग्रह की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कार्मिकों की समुचित समझ विकसित की गई।
अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में उप जिला जनगणना अधिकारी चारू पारीक सहित जिले के विभिन्न चार्ज स्तर के अधिकारी और जनगणना कार्य से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर गणना ब्लॉक (Enumeration Blocks) के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Census 2027: Two-day district-level training concludes in Tonk; emphasis on digital mapping and house listing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: census 2027, two-day, district-level, training, concludes, tonk, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved