• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

ब्राह्मण समाज अपने हक के लिए आर्थिक आरक्षण की आवाज उठाए : पंडित भंवरलाल शर्मा

टोंक। ऑल इण्डिया ब्राह्मण फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित भंवरलाल शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि ब्राह्मण समाज अपने हक के लिए आर्थिक आरक्षण की आवाज उठाए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से न्यायवादी रहा है, वह किसी के प्रति बुरे विचार नही रखता, लेकिन अब उसको समाज की प्रगति व नई पीढ़ी के विकास के लिए भी सोचना होगा। शर्मा ने समाज की सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान में युवा प्रतिभाओं को आगे लाने की जरूरत है, ताकि वे प्रोत्साहित हो सकें। पंडित भंवरलाल शर्मा ने रविवार को सेंट सोल्जर स्कूल टोंक में राजस्थान ब्राह्मण महासभा टोंक के तत्वावधान में आयोजित ब्राह्मण समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में कहा कि युवाओं को प्रतिभाशाली बनना आवश्यक है, वहीं शतप्रतिशत अंक लाने के लिए कडी मेहनत करनी पडेगी तभी सफलता मिलेगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि वर्तमान जातिगत आरक्षण की व्यवस्था से सवर्ण समाज काफी पिछड़ गया है, आज आवश्यकता है कि आरक्षण की व्यवस्था आर्थिक आधार पर हो, जिसके लिए महासभा पूरी तरह से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी के पीछे भागने की मानसिकता बदलनी होगी, बल्कि स्वरोजगार की तरफ ध्यान देना होगा। ब्राह्मण समाज के छात्र-छात्राओं को अध्ययन में गुणवत्ता लाने के लिए वातानुकूलित छात्रावास जयपुर में संचालित है। अगले वर्ष टोंक में भी संचालित करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने इसके लिए टोंक इकाई के पदाधिकारियों से नगर परिषद से जमीन खरीदने की बात कही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Brahmin society for your rights Raise voice of economic reservation : Pandit Bhanwarlal Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brahmin society, economic reservation, brahmin talent award ceremony in tonk, rajasthan brahmin mahasabha tonk, st soldier school tonk, st soldier women college tonk, tonk hindi news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved