• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश, राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल का टोंक में स्वागत

BJP Workers Charged Up for Civic Body Elections, National General Secretary Gajendra Patel Welcomed in Tonk - Tonk News in Hindi

टोंक। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं निकाय चुनाव 2026 के प्रभारी गजेंद्र पटेल का कोटा जाते समय टोंक के आस्था होटल में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान गजेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव को लेकर पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें तथा पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। पटेल ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव में पार्टी की जीत के लिए निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठनात्मक तैयारियों में जुटने की अपील की। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल जैन, पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, पूर्व जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष विष्णु चावला, गौरव चारण, सुनील जैन, मुकेश यादव, पुष्पेंद्र जैन, अनिल शर्मा, बुद्धि प्रकाश चौधरी, पार्षद बादल साहू, पार्षद मुकेश कश्यप, जय नारायण वर्मा, नरेंद्र अजमेरा, कैलाश यादव, मदन गोमा, रमेश कोतवाल, विनोद पोरवाल, गुड्डू चावला, रघुवीर नायक, खुशीराम योगी, सीताराम अंकल, तारीक अजीज एवं पूर्ण सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने गजेंद्र पटेल का स्वागत करते हुए आगामी निकाय चुनाव में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की सफलता के लिए पूरी ताकत से कार्य करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP Workers Charged Up for Civic Body Elections, National General Secretary Gajendra Patel Welcomed in Tonk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp workers, charged, up for civic body, elections, national general secretary, gajendra patel, welcomed in tonk, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved