• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीसलपुर बांध के 90 दिन बाद बंद हुए गेट

Bisalpur Dam gates closed after 90 days - Tonk News in Hindi

टोंक। बीसलपुर बांध में पानी की आवक बंद सी होने से बांध के एक मात्र खोल रखे गेट को भी मंगलवार सुबह 9 बजे 90 दिन में बंद कर दिया है। इसी के साथ बीसलपुर बांध ने सबसे ज्यादा 90 दिन तक पानी निकासी का रिकॉर्ड बना लिया है। इससे पहले 2019 ने 64 दिन तक गेट खोलकर पानी निकासी की थी, अब वह रिकॉर्ड टूट गया है। अभी बांध पूरी भराव क्षमता 315.50 आर एल मीटर भरा हुआ है। अब संभवतः एक दो दिन में बांध का जल स्तर धीरे धीरे कम होता जा जाएगा। ज्ञात रहे कि बीसलपुर बांध लबालब होने पर 24 जुलाई को बांध का एक गेट खोला था। फिर पानी बढ़ा तो कुछ दिन बाद अधिकतम आठ गेट इस साल इसके खोले गए थे। उसके बाद काफी दिनों से पानी की आवक कम होने इसका एक गेट खोलकर पानी निकासी की जा रही थी।, लेकिन कुछ दो दिन से पानी की निकासी काफी कम कर दी थी। एक मात्र 11 नंबर के गेट को महज पांच सेंटीमीटर खोलकर प्रति सेकंड 300 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।
बारिश का दौर खत्म होने से बांध में पानी की आवक अपेक्षाकृत भी हो रही थी। ऐसे में एक पखवाड़े से पानी की आवक काफी कम बनी हुई थी। ऐसे में दो तीन दिन से तो लग रहा था कि बांध के गेट कभी भी बंद हो सकते है। मंगलवार सुबह आखिरकार बांध प्रबंधन से इसके गेट बंद करने का निर्णय किया और सुबह 9 बजे इसका एक मात्र खोल रखे गेट को भी बंद कर दिया। इसी के साथ अब बनास नदी में भी पानी का बहाव स्थिर सा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bisalpur Dam gates closed after 90 days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, bisalpur dam, water, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved