• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

11 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Bharatiya Mazdoor Sangh Holds Rally Over 11-Point Demands; Memorandum Submitted to Collector - Tonk News in Hindi

टोंक। श्रमिकों की 11 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ जिला टोंक की ओर से सोमवार को विशाल रैली निकाली गई। राष्ट्रीय स्तर पर लिए गए निर्णय के तहत आयोजित रैली में जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रमिक एवं विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के बाद जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। रैली का नेतृत्व प्रभारी जितेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी एवं जिला मंत्री गणेश बंसीवाल ने किया। रैली गोपालजी के मंदिर से रवाना होकर सुभाष बाजार चौक, मुख्य बाजार एवं घंटाघर सर्किल होते हुए कलेक्टर परिसर पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। संघ के अनुसार रैली में परिवहन फेडरेशन, विद्युत विभाग, महिला आंगनवाड़ी, डाक विभाग एवं अन्य संगठनों से जुड़े करीब 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। श्रमिक हितों को लेकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान
ज्ञापन सौंपते हुए भारतीय मजदूर संघ जिला टोंक ने कहा कि श्रमिकों की जायज मांगों को लेकर संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। कार्यकर्ताओं से श्रमिक हितों के लिए एकजुट होकर आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी, जिला मंत्री गणेश बंसीवाल, जिला प्रवक्ता शहजाद खान, परिवहन फेडरेशन अध्यक्ष रामपुरण, महामंत्री गोविंद सिंह, महिला आंगनवाड़ी अध्यक्ष संतोष शर्मा, महामंत्री संत्रा चौधरी, डाक विभाग से मृदुल, विद्युत विभाग अध्यक्ष राजेश कुमावत, महामंत्री लालचंद सैनी, कोषाध्यक्ष राम अवतार शर्मा एवं मीडिया प्रभारी नाजिम मियां सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारी वर्ग से बलभद्र सिंह नरूका, रघुवीर सिंह, घनश्याम भार्गव, श्योजी लाल गुर्जर, अशोक सैनी एवं अशोक मोहनपुरिया सहित विनोद, रमेश चौधरी, देवेंद्र मेहर, उर्मिला, सुनीता, मनोहर, वंदना, मंजू, हेमलता, शबाना, संहिता, सुनीता बंबोर, माया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रैली में भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘राष्ट्रहित-उद्योगहित-श्रमिकहित’ तथा ‘त्याग, तपस्या और बलिदान—यही भारतीय मजदूर संघ की पहचान’ के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatiya Mazdoor Sangh Holds Rally Over 11-Point Demands; Memorandum Submitted to Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya mazdoor sangh, holds rally, over 11-point demands, memorandum, submitted, collector, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved