• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Bharatiya Kisan Sangh submitted a memorandum to the District Collector regarding farmers problems. - Tonk News in Hindi

टोंक। भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख आशाराम चौधरी ने बताया कि ज्ञापन में किसानों को आवश्यकतानुसार यूरिया खाद की सप्लाई, समर्थन मूल्य खरीद के लिए पोर्टल खुलवाने व तुलाई शुरू करवाने, नहरों की मरम्मत व सफाई करवाने की मांग की। अन्य मांगों में नहरों का पानी छोडऩे वाली समिति में किसान प्रतिनिधित्व की मांग, लाम्बा पंचायत क्षेत्र बांध के डूब में आने वाली जमीनों के मुआवजे एवं जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक के आयोजन की मांग भी शामिल है। ज्ञापन देने वाले लोगों में किसान संघ के जयपुर संभाग अध्यक्ष पोखर लाल जाट, प्रांतीय प्रतिनिधि रामस्वरूप जाट, अध्यक्ष रमेश चंद जाट, जिला मन्त्री विनय सिंह ताखर, रत्तिराम सैनी (छान), मूल सिंह, कन्हैया लाल (दाखिया), प्रभुलाल मीणा, हेमराज मीणा (रानीपुरा), सूरजकरण (लावा), बाबूलाल नेहरा (पीपलू), बद्री लाल जाट, रामराज सैनी (छान), रामजीवन चौधरी (पीपलू), शिवजीराम मीणा (उनियारा) आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharatiya Kisan Sangh submitted a memorandum to the District Collector regarding farmers problems.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya kisan sangh, submitted, memorandum, district collector, regarding, farmers, problems, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved