• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत विकास परिषद शाखा टोंक का दीपावली मिलन समारोह

Bharat Vikas Parishad Tonk Branch Diwali Meet Celebration - Tonk News in Hindi

टोंक। भारत विकास परिषद् शाखा टोंक का दीपावली मिलन समारोह दिनांक 29अक्टूबर 2025 बुद्धवार को विवेकानंद सी. से. स्कूल टोंक में बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् से किया गया। सभी दायित्वधारियों एवं सम्मानित सदस्यों का तिलक लगाकर व अंगवस्त्र द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। शाखा सचिव राधेश्याम शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख अशोक कासलीवाल, जिला उपसमन्वयक हितेश कुमार, बाबू लाल शर्मा व सत्य नारायण गुजर का मार्गदर्शन मिला। गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन प्रकल्प प्रमुख महेश कुमार शर्मा व संस्कार प्रभारी गोविन्द शरण गुप्ता को उनके श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सदस्य अनिल कक्कड़ को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी गयी।शाखा अध्यक्ष रमेश काला ने सभी से प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महेश शर्मा ने किया।अंत में राष्ट्रगान के बाद सभी सदस्य गणों ने सुरुचिपूर्ण भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bharat Vikas Parishad Tonk Branch Diwali Meet Celebration
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharat vikas parishad, tonk, branch, diwali, celebration, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved