• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानव तस्करी की रोकथाम के लिए निकाली जागरूकता रैली, नुक्कड़ संवाद से लोगों को किया जागरूक

Awareness rally taken out to prevent human trafficking, people made aware through street dialogue - Tonk News in Hindi

मानव तस्करी की रोकथाम के लिए लिया संकल्प टोंक। स्थानीय रेलवे स्टेशन निवाई पर मानव तस्करी निरोधक दिवस को लेकर विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस को लेकर शनिवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिकोईडिकोन के परियोजना समन्वयक देवेंद्र कुमार व टीम सदस्य किरण शर्मा ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन को लेकर रेलवे सुरक्षा बल व सिकोईडिकोन संस्था के संयुक्त तत्वावधान में यात्रियों एवं आमजन को मानव तस्करी सहित गंभीर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं को जागरूक करने हेतु पम्पलेट वितरित किए व मानव तस्करी की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई।
इसको लेकर नुक्कड़ संवाद के माध्यम से संवादात्मक सत्र भी आयोजित किया गया। अभियान के दौरान टीम ने मानव तस्करी के खतरे, पहचान के उपाय एवं इससे बचाव के लिए जरूरी सतर्कता संबंधी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल के सुनीलकुमार एवं घनश्याम, सिकोईडिकोन के देवेंद्र कुमार, किरण शर्मा, ममता शर्मा, विमल बुंदेल व राजेंद्र ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए समाज में मानव तस्करी की रोकथाम के लिए संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Awareness rally taken out to prevent human trafficking, people made aware through street dialogue
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: awareness, rally taken, human trafficking, people, made aware, through, street dialogue, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved