• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Awareness program and oral quiz competition on the achievements of the Central Government in 11 years - Tonk News in Hindi

प्रदर्शनी का आयोजन : राउमावि घांस के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण टोंक। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियो और हमारा-संविधान, हमारा-स्वाभिमान विषय के बारे में जानकारी देने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत मंगलवार को टोंक पंचायत समिति की घांस एवं छान गांव के राउमावि में जागरूकता कार्यक्रम एवं मौखिक प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता तथा हमारा-संविधान, हमारा-स्वाभिमान विषय पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर राउमावि घांस के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सहायक निदेशक, रामेश्वर लाल मीणा, ग्राम पंचायत सरपंच मुकेश गुर्जर, बीपीएम जावेद अली एवं प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर ने व्क्षारोपण किया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक निदेशक, रामेश्वर लाल मीणा ने केन्द्र सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसलो के बारे मे बताते हुए कहा की केन्द्र सरकार ने विगत 11 सालों में 10.3 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का मकान बनाकर दिए है। उन्होने कहा की जन धन योजना के तहत करीब 55 करोड़ से अधिक लोगों के जीरो बैलेंस पर बचत बैंक खाता खोले गए।
इसके अलावा किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3.7 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि हस्तांतरित की गई। पीएम कौशल विकास योजना के जरिए 1.48 करोड़ से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षित किया। स्वच्छ भारत अभियान तहत देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। सौभाग्य योजना योजना के तहत 100 प्रतिशत इच्छुक घरों को बिजली कनेक्शन मुहैया कराए गए। पीएम स्वनिधि योजना जरिए 68 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स यानी रेहड़ी-पटरी वालों को उनके कामकाज के लिए आसानी से कर्ज उपलब्ध कराया गया।
आयुष्मान योजना के तहत 50 करोड़ से ज्यादा लोगों का 5 लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कराया गया। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जाता है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच मुकेश गुर्जर ने पंचायतराज की योजनाओं के बारे जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम जावेद अली ने स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा की देश में आयुष्मान भारत जैसी महत्वकांशी योजना चलाई जा रही है।
इस योजना के माध्यम से देश के हर नागरिक को देश के किसी भी हिस्से में जाकर स्वास्थ्य लाभ लिया जा सकता है। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घांस के प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर मोखिक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सही जबाब देने वाले विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिकों एवं बच्चों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Awareness program and oral quiz competition on the achievements of the Central Government in 11 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: awareness, program, oral quiz, competition, achievements, central government, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved