• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अविकानगर के वैज्ञानिक किसानों को सिखाएंगे कम लागत में अधिक मुनाफे के गुर, 'मेरा गांव मेरा गौरव' के तहत गांवों में सजेंगी चौपालें

Avikanagar Scientists to Teach Farmers Strategies for High Profits at Low Cost - Tonk News in Hindi

मालपुरा। केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान (CSWRI), अविकानगर अब राजस्थान के गांवों में जाकर किसानों की तकदीर बदलने की दिशा में काम करेगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महानिदेशक डॉ. मांगीलाल जाट के मार्गदर्शन में संस्थान के वैज्ञानिकों और तकनीकी कर्मचारियों की सात टीमें गठित की गई हैं, जो गांव-गांव जाकर किसानों को आधुनिक खेती और उन्नत पशुपालन का प्रशिक्षण देंगी।

महानिदेशक डॉ. मांगीलाल जाट के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खेती में बढ़ती लागत को कम करना है। इसके लिए किसानों को रासायनिक उर्वरकों के सीमित उपयोग और उनके स्थान पर देशी खाद (गोबर की खाद, ग्रीन मैन्योरिंग) को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 'सॉइल हेल्थ कार्ड' के आधार पर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के उपाय भी बताए जाएंगे। संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है। अविकानगर की टीमें लगभग 40 से अधिक गांवों के किसानों को निम्नलिखित विषयों पर जानकारी देंगी:
गुणवत्तापूर्ण बीज: सही किस्म और उचित मात्रा का चयन।
वैज्ञानिक सिंचाई: पानी की बचत के साथ अधिकतम उत्पादन।
पशु आहार: पशुओं से बेहतर उत्पादन के लिए संतुलित आहार और स्वास्थ्य प्रबंधन।
लागत में कमी: कम निवेश में बेहतर मुनाफा कमाने की तकनीक।
इस अभियान के तहत 'मेरा गांव मेरा गौरव' कार्यक्रम के माध्यम से किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद होगा। इसमें कार्यशालाएं, प्रशिक्षण शिविर और पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह पूरा कार्यक्रम आईसीएआर नई दिल्ली के उपमहानिदेशक (प्रसार शिक्षा) डॉ. राजबीर सिंह की देखरेख में टीम लीडर की टीम द्वारा संचालित किया जा रहा है।
वैज्ञानिकों की टीमें किसानों को नवीनतम तकनीकों की उपलब्धता और उनके उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगी, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Avikanagar Scientists to Teach Farmers Strategies for High Profits at Low Cost
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cswri avikanagar news, icar dg dr mangilal jat, farmer scientist dialogue, animal husbandry training, organic farming rajasthan, soil health card, mera gaon mera gaurav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved