• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक गुरु प्रसाद का निलंबन तत्काल वापस हो : शैक्षिक महासंघ

Asking questions about Savarkar is not a crime; teacher Guru Prasad suspension must be revoked immediately - Tonk News in Hindi

टोंक। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर टोंक जिला इकाई के बैनर तले जिले के शिक्षकों ने सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री, केरल के राज्यपाल एवं केरल के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपकर केरल के कासरगोड जिले के कुंबला उपखंड में आयोजित विद्यालयी सामाजिक विज्ञान स्वतंत्रता प्रश्नोत्तरी में स्वतंत्रतावीर विनायक दामोदर सावरकर से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर शिक्षक गुरु प्रसाद के निलंबन को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष भंवर लाल वैष्णव ने कहा कि सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक व्यक्तित्व हैं। उनके क्रांतिकारी जीवन, ब्रिटिश शासन द्वारा दिए गए कठोर दंड तथा अंडमान की सेल्युलर जेल में कारावास का अध्ययन इतिहास का स्वाभाविक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सावरकर पर प्रश्न पूछना न अपराध है, न अनुशासनहीनता और न ही किसी राजनीतिक मत का प्रचार। उनके विचारों से सहमति-असहमति का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी ऐतिहासिक व्यक्तित्व को इतिहास से बाहर नहीं किया जा सकता।

जिला मंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि यदि संबंधित प्रश्नावली उप जिला शिक्षा अधिकारी के स्तर पर अनुमोदन के बाद विद्यालयों में प्रसारित की गई थी तो कथित त्रुटि के लिए केवल प्रश्न तैयार करने वाले शिक्षक को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। प्रश्न तैयार करने, उसके स्रोत, जांच एवं अनुमोदन की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच पूरी होने से पहले निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई शिक्षक समुदाय में भय एवं आत्म-सेंसरशिप का वातावरण पैदा कर सकती है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक व्यक्तित्व से संबंधित प्रश्न को लेकर शिक्षक का निलंबन वैचारिक एवं राजनीतिक पूर्वाग्रह की आशंका उत्पन्न करता है। शिक्षा को राजनीतिक दबाव से मुक्त रखना आवश्यक है। शिक्षक का दायित्व विद्यार्थियों को किसी विचारधारा की ओर ले जाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रश्न करने, तर्क करने, प्रमाणों की जांच करने और विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने के लिए सक्षम बनाना है। शैक्षिक महासंघ ने कहा कि भारत का स्वतंत्रता आंदोलन किसी एक राजनीतिक दल अथवा विचारधारा की संपत्ति नहीं है। गांधी, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार पटेल, लोकमान्य तिलक, श्री अरविंद, सावरकर सहित अनेक राष्ट्रभक्तों के योगदान से भारत की स्वतंत्रता की राष्ट्रीय गाथा निर्मित हुई है।
विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन की विभिन्न धाराओं एवं प्रमुख व्यक्तित्वों का तथ्याधारित और समग्र अध्ययन कराया जाना चाहिए। महासंघ ने कहा कि स्वतंत्र भारत में विभिन्न सरकारों एवं राजनीतिक विचारधाराओं द्वारा सावरकर को सार्वजनिक जीवन में ऐतिहासिक व्यक्तित्व के रूप में स्वीकार किया गया है। ऐसे में विद्यालयी प्रश्नोत्तरी में सावरकर का नाम आने को गंभीर शैक्षिक अपराध मानना विचारणीय है। महासंघ का कहना है कि प्रमुख व्यक्तित्वों और घटनाओं को इतिहास से हटाने के बजाय तथ्यों, प्रमाणों एवं ऐतिहासिक संदर्भ के आधार पर पढ़ाया जाना चाहिए।
धरना-प्रदर्शन के बाद महासंघ ने शिक्षक गुरु प्रसाद का निलंबन तत्काल वापस लेकर उन्हें सम्मानपूर्वक सेवा में बहाल करने, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने तथा शिक्षकों की अकादमिक स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं गरिमा की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन में जगदीश लाल गुर्जर, दिनेश चंद्र कुर्मी, सोहन शर्मा, सुवा लाल मीणा, बंशीलाल शर्मा, मुकेश नामा, अरविंद त्रिपाठी, रमेश गुर्जर सहित टोंक, मालपुरा, टोडारायसिंह, देवली, उनियारा, निवाई एवं पीपलू सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शैक्षिक महासंघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Asking questions about Savarkar is not a crime; teacher Guru Prasad suspension must be revoked immediately
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: savarkar, teacher guru prasad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved