• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सहायक कृषि अधिकारी को एसीबी ने किया रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB has arrested assistant agriculture officer for taking bribe in Tonk - Tonk News in Hindi

टोंक। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक की टीम ने सोमवार को राणोली में कार्यरत सहायक कृषि अधिकारी कन्हैयालाल वर्मा को साढ़़े तीन हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किर लिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजयसिंह मीना ने बताया कि प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के बदरीलाल निवासी सोतीफल ने फार्म पौण्ड के लिए सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया था, जिसकी फाइल स्वीकृति के लिए सहायक कृषि अधिकारी कन्हैयालाल वर्मा ने परिवादी से साढ़े चार हजार रूपये की डिमांड की। जिसकी शिकायत सोतीफल निवासी बदरीलाल ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक में की, जिसका सत्यापन किया गया। इस दौरान एक हजार रूपये की राशि उस वक्त दी गई शेष राशि साढ़़े तीन हजार रूपये सोमवार को देना तय किया गया। सोमवार को परिवादी बदरीलाल ने किसान सेवा केन्द्र रानोली में जैसे ही साढ़े तीन हजार रूपये सहायक कृषि अधिकारी को दिये वैसे ही टीम ने सहायक कृषि अधिकारी को दबोच लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ACB has arrested assistant agriculture officer for taking bribe in Tonk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: acb has arrested assistant agriculture officer, bribe in tonk, kanhaiyalal verma, arrested taking bribe, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved