• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बजरी से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन, देर रात समझौता

A young man died after being hit by a gravel-laden tractor-trolley - Tonk News in Hindi

टोंक। घाड़ थाना क्षेत्र के जलसीना गांव में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। बजरी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर–ट्रॉली ने पैदल घर लौट रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सरोली गांव से लगभग दो किलोमीटर दूरी पर हुआ। टक्कर मारने के बाद ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता और कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। घाड़ थाना प्रभारी हरिराम वर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश की, लेकिन परिजन पहले ड्राइवर की गिरफ्तारी और सहायता राशि की मांग पर अड़े रहे। मंगलवार सुबह तक भी ग्रामीण शव के साथ धरने पर बैठे रहे और विरोध जारी रखा।
कैसे हुआ हादसा
ग्रामीणों के अनुसार जलसीना निवासी बबलू (26) पुत्र बाबूलाल बलाई रात करीब आठ बजे पैदल ही सरोली गांव से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बजरी से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।
परिजनों की मांगें : ग्रामीणों ने सरकार से—40 लाख रुपए सहायता राशि, मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी, आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A young man died after being hit by a gravel-laden tractor-trolley
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: young man, died, being, hit, gravel-laden, tractor-trolley, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved