• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मालपुरा में ‘उल्लास’ नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

A one-day training program was organized in Malpura under the Ullas Navbharat Literacy Program. - Tonk News in Hindi

मालपुरा। उपखण्ड मालपुरा में उल्लास – नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक के सभी पीईईओ/यूसीईईओ, साक्षरता प्रभारी तथा सर्वेयरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभागार में उपस्थित पीईईओ एवं साक्षरता ब्लॉक समन्वयक द्वारा भारत माता और माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद बालिका आदर्श विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ किया। दक्ष प्रशिक्षकों ने दिया विस्तृत मार्गदर्शन
प्रशिक्षण सत्र में दक्ष प्रशिक्षक धर्मराज वर्मा ने उल्लास – नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्य, पृष्ठभूमि और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।वहीं दक्ष प्रशिक्षक दिनेश कुमार जांगिड़ और धनराज चौधरी ने NILP App के उपयोग, डाटा प्रविष्टि एवं सर्वेक्षण संबंधी तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
अतिथियों ने रखे विचार
कार्यक्रम में किशनलाल टेलर (PEEO चांदसेन), रमेश चंद जैन (PEEO राजपुरा), अनिल चतुर्वेदी (जिला सहायक परियोजना अधिकारी, साक्षरता टोंक) तथा रामगोपाल बलाई (ADPC टोंक) ने साक्षरता कार्यक्रम की महत्ता और जमीनी क्रियान्वयन पर अपने विचार व्यक्त किए।सीबीईओ मालपुरा एन. एल. कटारिया ने सभी प्रतिभागियों को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने तथा साक्षरता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन
प्रशिक्षण में ब्लॉक के सभी पीईईओ/यूसीईईओ, साक्षरता प्रभारी एवं सर्वेयर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समापन अवसर पर ब्लॉक समन्वयक साक्षरता बाबूलाल यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A one-day training program was organized in Malpura under the Ullas Navbharat Literacy Program.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: training, program, ullas, navbharat literacy, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved