• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु थाना निवाई में बैठक, आमजन को दिए जरूरी संदेश

A meeting was held at the Niwai Police Station to raise awareness about road safety, and important messages were conveyed to the public. - Tonk News in Hindi

निवाई। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना निवाई में गुरुवार को एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक 15 दिवसीय सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित की गई। बैठक का आयोजन थाना अधिकारी रामजीलाल (पु.नि.) के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, व्यापार मण्डल एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह अभियान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी के निर्देशन में तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त निवाई मृत्युंजय मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। थाना अधिकारी ने बैठक में उपस्थित नागरिकों को सडक़ सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सडक़ सुरक्षा में आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है, ताकि अनमोल जीवन की रक्षा हो सके।
बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश
शराब पीकर वाहन न चलाएं, गलत दिशा में वाहन चलाने से बचें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन न चलाएं, रात में हाई बीम लाइट का प्रयोग न करे, व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के सामने वाहन खड़ा न करें, होटल, ढाबा एवं पेट्रोल पंप संचालक एनएच-52 एवं सर्विस रोड पर वाहन खड़ा न करें, बिना हेलमेट वाहन न चलाएं तथा नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। थाना अधिकारी ने कहा कि पुलिस का प्रयास है कि सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन कर हर व्यक्ति स्वयं सुरक्षित रहे और दूसरों की सुरक्षा में भी योगदान दे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A meeting was held at the Niwai Police Station to raise awareness about road safety, and important messages were conveyed to the public.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: niwai police station, raise awareness, road safety, important, messages, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved