• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

30 महिलाओ व 30 पुरुष किसानो का दल चार राज्य के आठ दिवसीय एजुकेशनल मय एक्सपोज़र भ्रमण के लिए रवाना हुआ

A group of 30 women and 30 male farmers departed for an eight-day educational and exposure tour of four states. - Tonk News in Hindi

मालपुरा । केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान अविकानगर से अनुसूचित जाति उपयोजना एवं फार्मर फर्स्ट प्रोजेक्ट मे 86 से ज्यादा चयनित टोंक जिले के किसानो एवं सहयोगी टीम का दल चार राज्य राजस्थान, हरियाणा, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश का आठ दिवसीय 15 से 22 फरवरी, 2026 एजुकेशनल मय एक्सपोज़र भ्रमण के लिए रवाना हुआ। अविकानगर निदेशक डॉ अरुण कुमार तोमर के मार्गदर्शन एवं सम्बोधन के साथ यह दल रवाना हुआ जिसमे टोंक जिले से महिलाओ एवं पुरुष किसानो को दो समूह मे अलग अलग रास्ते से संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र गडसा कुल्लू हिमाचल प्रदेश पहुंचगे । निदेशक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि इस भ्रमण के माध्यम से किसानो को भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के विभिन्न संस्थानों, क़ृषि ओर पशुपालन विश्वविधालय, क़ृषि विज्ञान केंद्र, क्षेत्रीय केंद्र, राज्य सरकार के संस्थानों की क़ृषि ओर पशुपालन ऊनत तकनिकीयों की प्रदर्शनी के साथ अवलोकन कराया जायेगा जिससे किसान वर्तमान स्वरूप मे क़ृषि ओर पशुपालन के कमर्शियलिजेशन के स्तर को देखकर, सुनकर समझ सके । किसान की सुविधा अनुसार दो समूह मे 43 किसान एवं सहयोगी टीम का दल रवाना होकर पहला दल अविकानगर करनाल, कुल्लू, लुधियाना, बीकानेर से वापस अविकानगर 22 फरवरी को शाम लोटेगा । इसी प्रकार दूसरा दल 43 किसान एवं टीम सदस्यों अविकानगर से बीकानेर, लुधियाना, कुल्लू, करनाल एवं अविकानगर आएगा ।
निदेशक डॉ तोमर द्वारा सभी किसानो को नियम का पालन करते हुई अच्छे विचार एवं तकनिकीयों के बारे मे अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने का सुझाव दिया । इस आठ दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम का समन्वयक डॉ अजय कुमार, डॉ अमरसिंह मीना, डॉ सत्यवीर सिंह डागी एवं डॉ सरोबाना सरकार द्वारा किया जायेगा । भ्रमण दल के साथ अविकानगर से महाराम मीना, गौतम चोपड़ा, सुमेरसिंह राव, महावीर, हेमा मीना, हनुमान सहाय मीना, संविदाकर्मी एवं महिला सुरक्षा हेतु सुरक्षाकर्मी आदि किसान की सभी तरह के व्यवस्था करेंगे । अविकानगर के मीडिया प्रभारी डॉ अमरसिंह मीना ने दी जानकारी l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A group of 30 women and 30 male farmers departed for an eight-day educational and exposure tour of four states.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: group of 30, women, 30 male farmers, departed, eight-day educational, exposure, tour, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved