• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईसरदा बांध का 95% कार्य पूरा : दौसा और सवाई माधोपुर जिले के 1256 गांव और छह शहरों को मिलेगा पीने का पानी

95% work of Isarda Dam completed: 1256 villages and six cities of Dausa and Sawai Madhopur districts will get drinking water - Tonk News in Hindi

विनोद शर्मा, टोंक। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सवाईमाधोपुर और दौसा जिले के लिए बन रहे ईसरदा बांध का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। बांध का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पिलर्स और 28 गेटों का काम पूरा हो गया है। मिट्टी के बांध का कुछ हिस्सा बाकी है। मानसून में 256 आरएल मीटर तक पानी संग्रहित किया जाएगा। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से मीडिया फील्ड भ्रमण कराया गया। इसमें जिला मुख्यालय के पत्रकारों ने निर्माणाधीन ईसरदा बांध का अवलोकन किया। जनसंपर्क अधिकारी अपूर्व शर्मा ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य जल संरचनाओं के कार्यों और भविष्य में होने वाले लाभ को दिखाना था। ईसरदा बांध परियोजना के अधिशाषी अभियंता विकास गर्ग ने पत्रकारों को निर्माण कार्य और फिल्टर प्लांट साइट का निरीक्षण कराया। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों, प्रभावित परिवारों को भूमि आवंटन और पुनर्वास अवार्ड की स्थिति की जानकारी दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राजकुमार करनाणी, मोईन आफरीदी, विनोद शर्मा, एम. असलम, रविश टेलर, समीर उर रहमान, दौलत पारीक, वजाहत अख्तर, रोशन शर्मा, कमलेश महावर, नीरज राजोरिया, रवि सैनी, रोहित वर्मा, बबलू सैनी, राजेश सैन, कजोड़ गुर्जर सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। भ्रमण में सहायक अभियंता अभिषेक लसाड़िया, सौरभ सिंह, योगेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता खेमराज सैनी, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अक्षय नागरा और जनसंपर्क कर्मी रिजवान अनीस भी शामिल रहे।
ईसरदा बांध बीसलपुर बांध के डाउन स्ट्रीम में ग्राम बनेठा (तहसील उनियारा) टोंक के पास बनास नदी पर बन रहा है। इसका निर्माण दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में डैम का निर्माण 262 आरएल मीटर पूर्ण भराव स्तर तक किया जाएगा। इसमें 256 आरएल मीटर तक 3.24 टीएमसी पानी संग्रहित होगा। दूसरे चरण में 262 आरएल मीटर तक पानी संग्रहण की क्षमता होगी। कुल भराव क्षमता 10.77 टीएमसी होगी।
बांध से दौसा जिले के 1 हजार 79 गांव और 5 शहरों तथा सवाईमाधोपुर जिले के 177 गांव और 1 शहर को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। यह परियोजना बीसलपुर बांध के अधिशेष पानी और बनास नदी के वर्षा जल का बेहतर प्रबंधन करेगी। साथ ही, रामजल सेतु लिंक परियोजना के तहत अन्य बांधों को भी पेयजल आपूर्ति संभव होगी।
बांध के ओवरफ्लो भाग में स्पिलवे ब्रिज पर स्लैब निर्माण कार्य प्रगतिरत है। अब तक 28 में से 28 स्लैब डाले जा चुके हैं। 28 में से 28 पियर्स तय ऊंचाई तक पूरे हो चुके हैं। 84 में से 84 गर्डर लॉन्च किए जा चुके हैं। 28 में से 27 ब्लॉक एप्रेन बन चुके हैं। 28 में से 28 पावर पैक रूम और 28 रेडियल गेट तैयार हो चुके हैं। 56 में से 56 हाइड्रोलिक सिलेंडर लगाए जा चुके हैं। मिट्टी के बांध का कार्य 90 प्रतिशत और मुख्य बांध का कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
टोंक जिले का जल स्त्रोतों का भूजल स्तर बढ़ेगा
इसरदा बांध में पानी का भराव होने के बाद जल स्त्रोतों में भूजल स्तर काफी बढ़ जाएगा। जिससे किसानों को काफी फायदा मिल सकेगा। वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-95% work of Isarda Dam completed: 1256 villages and six cities of Dausa and Sawai Madhopur districts will get drinking water
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 95% work, isarda dam, completed, 1256 villages, six cities, dausa, sawai madhopur, districts, drinking water, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved