• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जूनियर बॉक्सिंग में टोंक के 11 खिलाड़ी राज्य स्तर पर चुनें

11 players from Tonk are selected at the state level in junior boxing - Tonk News in Hindi

टोंक। रीजनल पब्लिक स्कूल सुभाष बाजार में जिला बॉक्सिंग संघ टोंक ने जूनियर बॉयज और गर्ल्स बॉक्सिंग प्रतियोगिता करवाई। मुकाबले सुबह 9:30 बजे शुरू हुए। मुख्य अतिथि स्कूल प्राचार्य प्रदीप माथुर रहे। अध्यक्षता सीनियर टीचर इकबाल अहमद ने की। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र गुर्जर और अजीत सिंह रहे। संघ अध्यक्ष जावेद मसूद, सचिव मोईन उल्लाह खान और कोषाध्यक्ष सादिक खान ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता में 44 से 80 किलो भार वर्ग तक के मुकाबले हुए। भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों में जोश दिखा। पुरुष वर्ग में अनुराग मीणा और महिला वर्ग में अनन्या गुर्जर को बेस्ट बॉक्सर चुना गया। बेस्ट प्रोमाइजिंग बॉक्सर पुरुष वर्ग में आरहान खान और महिला वर्ग में चारु विश्नोई रहीं। टोंक से पुरुष वर्ग के 8 और महिला वर्ग की 3 मुक्केबाज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 8 से 10 जून तक नीमकाथाना, सीकर में होगी। रेफरी की भूमिका हाशिम जावेद ने निभाई। जूरी टेबल पर जावेद मसूद और मोईन उल्लाह खान रहे। जज के रूप में सादिक खान, एजाज उल्ला खान और फरमान खान ने सेवाएं दीं। विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण और रजत पदक देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
अध्यक्ष जावेद मसूद ने सभी मेहमानों, खिलाड़ियों, परिजनों और दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों से राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर टोंक का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की कामना की। राज्य स्तर पर भाग लेने वाले महिला खिलाड़ी हैं दर्शिका सैनी (44-46 किलो), अनन्या गुर्जर (48-50 किलो) और चारु विश्नोई (50-52 किलो)।
पुरुष वर्ग में आयुष कुमार (44-46 किलो), दिव्यांक शर्मा (46-48 किलो), आदित्य कुमार (52-54 किलो), अली हसन (54-57 किलो), अनुराग मीणा (57-60 किलो), हर्षित शर्मा (60-63 किलो), अरहम खान (63-66 किलो) और भंवर सिंह (80 किलो) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-11 players from Tonk are selected at the state level in junior boxing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonk, junior boxing, district competition, state level selection, neemkathana, sikar, best boxer, anurag meena, ananya gurjar, sports, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, tonk news, tonk news in hindi, real time tonk city news, real time news, tonk news khas khabar, tonk news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved