|
टोंक। टोंक पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिलेभर में 93 टीमों ने 349 स्थानों पर दबिश दी। अभियान में कुल 245 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक बृजेन्द्र सिंह भाटी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनिवाल के नेतृत्व में थानाधिकारियों ने विशेष टीमें बनाकर कार्रवाई की। 371 पुलिसकर्मियों ने एक साथ अभियान चलाया।
लॉकल और स्पेशल एक्ट में कुल 31 प्रकरण दर्ज हुए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इनमें 28 आरोपी गिरफ्तार किए गए। आर्म्स एक्ट में 4 प्रकरण दर्ज हुए। 4 आरोपी पकड़े गए। एक देसी कट्टा, एक 12 बोर बंदूक, 16 कारतूस और दो धारदार हथियार जब्त किए गए।
एमएमआरडी एक्ट में 5 प्रकरण दर्ज हुए। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए। एक डंपर, एक ट्रेलर, तीन ट्रैक्टर ट्रॉली और 64 टन अवैध बजरी जब्त की गई। एक्साइज एक्ट में 9 प्रकरण दर्ज हुए। 9 आरोपी पकड़े गए। 83.24 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
अन्य एक्ट में 12 प्रकरण दर्ज हुए। 12 आरोपी गिरफ्तार किए गए। 11 टेप मशीन और 380 रुपये की जुआ राशि जब्त की गई।
जघन्य अपराधों में वांछित दो आरोपी भी पकड़े गए। अभियान में 5 वारंटी गिरफ्तार किए गए। 25 गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण हुआ। एक इनामी अपराधी भी पकड़ा गया। 170 बीएनएसएस में 163 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए। 126/135 बीएनएसएस में 271 लोगों को पाबंद किया गया। पुलिस ने बताया कि यह अभियान अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास पैदा करने के लिए चलाया गया।
बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग: बदमाशों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत, दो घायल
पश्चिम बंगाल: युवती का आरोप 'आईआईएम कैंपस में हुआ यौन उत्पीड़न', पुलिस ने शुरू की जांच
दिल्ली: कालकाजी में फायरिंग की कॉल और गोली लगने की सूचना, घायल युवकों ने बयान देने से किया इनकार
Daily Horoscope