• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविरों में गंभीरतापूर्वक कार्य करें अधिकारी : कलेक्टर

Work seriously in the camps of developed Bharat Sankalp Yatra Official : Collector - Sri Ganganagar News in Hindi

श्रीगंगानगर। जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले शिविरों में अधिकारी गंभीरतापूर्वक कार्य करना सुनिश्चित करें। प्रत्येक विभाग के कार्यों की मॉनिटरिंग और समीक्षा की जा रही है। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविरों में कार्मिक सुबह 10 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक मौजूद रहेंगे। सभी कार्मिक उक्त समयावधि में शिविरों में मौजूद रहकर आमजन को केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने शिविरों के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के लिये भी प्रयास करें। सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि दो दिन में सभी प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को ई-फाईल प्रणाली अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि 31 जनवरी 2024 तक सभी जिला स्तरीय अधिकारी और 15 फरवरी तक ब्लॉक स्तरीय अधिकारी इसे अपना लें। उनके पास सभी फाईलें ई-फाईल के माध्यम से ही पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह, एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार जाखड़, एडीएम सतर्कता हरीसिंह मीणा, नगर विकास न्यास सचिव कैलाशचंद्र शर्मा, एएसपी सतनाम सिंह, नगर परिषद आयुक्त यशपाल आहूजा, लोक सेवाएं विभाग के सहायक निदेशक ऋषभ जैन, दलीप सिंह राठौड़, डॉ. जीआर मटोरिया, एलएस मान, डॉ. के.एस. कामरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Work seriously in the camps of developed Bharat Sankalp Yatra Official : Collector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sriganganagar, review meeting, district level officials, tuesday, collectorate auditorium, district collector, anshdeep, bharat sankalp yatra, ensure, work seriously, camps, organized, development, each department, monitored, reviewed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved