• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विमल बिहाणी लायंस इंटरनेशनल सर्टिफिकेट ऑफ़ अप्प्रेसिएशन अवार्ड से सम्मानित

Vimal Bihani honoured with Lions International Certificate of Appreciation Award - Sri Ganganagar News in Hindi

खास खबर। श्रीगंगानगर लायन्स क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट मार्क एस. द्वारा विमल बिहाणी को उनकी दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए इंटरनेशनल सर्टिफिकेट ऑफ़ अप्प्रेसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया हैं। विमल बिहाणी को यह सम्मान हनुमानगढ़ रोड पर स्थित एक होटल में आयोजित एक समारोह में इंटरनेशनल डायरेक्टर पंकज मेहता एवं पूर्व प्रान्तपाल सुमेर जैन ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल सुमेर जैन ने कहा कि विमल बिहाणी द्वारा लायन्स क्लब इंटरनेशनल के बैनर तले समाज के प्रति लंबे समय से की जा रही सेवाएँ अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय हैं। उनकी निरंतर प्रतिबद्धता, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है।
विमल बिहाणी ने इस सम्मान के लिए लायन्स क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट मार्क एस., पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर पंकज मेहता एवं पूर्व प्रान्तपाल सुमेर जैन सहित समस्त लायन्स परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके लिए गौरव का विषय होने के साथ-साथ भविष्य में और अधिक समर्पण एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी है।समारोह में उपस्थित लायन्स सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने विमल बिहाणी को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित दीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vimal Bihani honoured with Lions International Certificate of Appreciation Award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lions club international president award, vimal bihani lions club sri ganganagar, certificate of appreciation vimal bihani, mark s lions club international, special news sri ganganagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, sri ganganagar news, sri ganganagar news in hindi, real time sri ganganagar city news, real time news, sri ganganagar news khas khabar, sri ganganagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved